फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dowry deaths , including three of the accused husband invoiced

दहेज हत्या के आरोपी पति समेत तीन का चालान भेजा

Wed, 27 May 2015 07:54 PM IST
मैगलगंज
मैगलगंज Updated Wed, 27 May 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
Dowry deaths , including three of the accused husband invoiced
मैगलगंज थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में दहेज हत्या के आरोपी पति समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

इलाके के लालपुर गांव निवासी अतरसिंह उर्फ  योगेश की पत्नी पिंकीदेवी (25) की 23 मई की रात सीतापुर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पिंकी की मौत के बाद लालपुर गांव पहुंचे पसगवां थाना क्षेत्र के रहीमापुर गांव निवासी मृतका के भाई रामअवतार ने बहन की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की थी। एसओ रामअवतार यादव के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पति अतर सिंह, जेठानी बेलवती और सास जशोदा देवी पत्नी नन्हकाई के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed