{"_id":"32a1437fc3e93b985e20613c174fd98a","slug":"dogs-aged-woman-nockr-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों ने वृद्ध महिला को नोचकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुत्तों ने वृद्ध महिला को नोचकर मार डाला
फरधान
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आवारा कुत्ते अब लोगों की जान लेने लगे हैं। ताजा घटना फरधान के गांव रमुआपुर की है। शनिवार को यहां लगभग आधा दर्जन खूंखार कुत्तों ने एक वृद्ध महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। कुत्तों ने उसे इतनी बेरहमी से नोचा कि वह मरणासन्न हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया लेकिन इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के रमुआपुर गांव निवासी द्वारिका प्रसाद की 72 वर्षीय पत्नी सुंदरी शनिवार सुबह शौच के लिए खेत पर जा रही थीं। गांव के बाहर तिराहे पर आवारा कुत्तों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। सुंदरी की चीख-पुकार सुनकर इकट्ठे हुए आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे लाकर जैसे-तैसे कुत्तों को खदेड़ा। तब तक सुंदरी बुरी तरह लहूलुहान हो चुकी थी। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की सहायता से कुत्तों को भगाया। परिवार वाले इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही सुंदरी ने दम तोड़ दिया। घरवालों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया।