फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Do not expose SI murder

एसआई हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं

Sun, 10 Jan 2016 06:32 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Sun, 10 Jan 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
 Do not expose SI murder
एसएसबी 39वीं वाहिनी की कजरिया बीओपी के एसआई दीप सिंह सोडा की हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने कई और लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है बता दें कि इससे पूर्व भी करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया था। पुलिस की पूछताछ जारी है और उसकी नजर अभी तक इस मामले में तस्करों पर टिकी हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि सात जनवरी की सुबह एसआई दीप सिंह का शव जंगल के पास बरामद हुआ था। उनके मुंह से खून बह रहा था। उनके मुहं पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी गई थी। घटना से सनसनी फैल गई थी और सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया था।
विज्ञापन

एसपी अखिलेश चौरसिया ने स्थानीय पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने को कहा था इसके बाद उन्होंने इसमें क्राइम ब्रांच को भी लगा दिया था। हत्याकांड के खुलासे के लिए  पुलिस ने धरपकड़ अभियान शुरू किया था जो जारी है। शनिवार को करीब आधा दर्जन से संदिग्ध हिरासत में लिए गए थे और रविवार को भी पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हांलाकि पुलिस को अभी इसमें कोई खास कामयाबी नहीं मिली है लेकिन उसका मानना है कि जल्द ही वह हत्यारों तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि तस्करी का कारोबार करने वाले किसी बड़े गिरोह ने ही एसआई को मौत के घाट उतारा। बताया जा रहा है यहां नेटवर्क न आने के कारण एसआई नेपाली सिम का प्रयोग करते थे। माना जा रहा है कि पुलिस नेपाल पुलिस की मदद से उसकी भी काल डिटेल खंगाल सकती है। गौरीफंटा कोतवाली प्रभारी कृष्ण मुरारी शर्मा के मुताबिक संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि  जल्द ही खुलासा हो जाएगा। इधर एसएसबी की टीम ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed