{"_id":"48547cb7da0d1bac36b128fef55b6582","slug":"dnduri-two-homes-foray-millions-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडूरी के दो घरों पर धावा, लाखों लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंडूरी के दो घरों पर धावा, लाखों लूटे
निघासन
Updated Sat, 18 Apr 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव डंडूरी में शुक्रवार की रात बदमाशों ने दो परिवारों को असलहों के बल पर कब्जे में कर 50 हजार की नकदी के साथ दो लाख रुपये का सामान लूट लिया। पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया है।
गांव बस्तीपुरवा में गुरुवार को दो घरों में डकैती डालने के बाद बदमाशों ने शुक्रवार की रात को डंडूरी गांव को अपना निशाना बनाया। अजेब सिंह के पुत्र कुलविंदर सिंह उर्फ बब्बू के मुताबिक रात्रि 12.30 बजे कई नकाबपोश असलहाधारी बदमाश पहले घर के समीप लगे कोल्हू पर गए। वहां पर मौजूद मजदूरों को बांध कर डाल दिया लेकिन उनके साथ लूटपाट नहीं की। उसके बाद बदमाशों ने कोल्हू के पास बने कुलविंदर सिंह के घर पर धावा बोला। वहां पर कुलविंदर और उसकी पत्नी को बांधने के बाद 10 हजार नकद और करीब 30 हजार के आभूषण लूट लिए। उसके बाद बदमाशों ने अजेब सिंह के घर का दरवाजा खुलवाकर उसके भाई रंदीप सिंह, अजेब सिंह समेत पूरे परिवार को बांधकर डाल दिया और जमकर लूटपाट की। इस दौरान घर में रखे 40 हजार नकद, सोने और चांदी के जेवरात समेत करीब 1.70 लाख का सामान लूट लिया और फरार हो गए। डकैती के शिकार लोगों की तहरीर पर पुलिस ने चोरी में मामला दर्ज किया है।