फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cement businessman commits suicide by jumping into canal on Karwa Chauth

Yamuna Nagar News: करवा चौथ पर सीमेंट कारोबारी ने नहर में छलांग लगा दी जान

Sat, 31 Oct 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 31 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Cement businessman commits suicide by jumping into canal on Karwa Chauth
शुभम। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। करवा चौथ के दिन पत्नी से मिलने गए शहर की मधु कॉलोनी निवासी सीमेंट कारोबारी शुभम (30) पश्चिमी यमुना नहर में कूद गए। उनका शव वीरवार देर रात हमीदा हेड के पास पानी से बरामद हुआ। थाना बूड़िया पुलिस ने पत्नी, सास और साले पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
मधु कॉलोनी निवासी अरुण आर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा शुभम सीमेंट का कारोबार करता था।
वर्ष 2021 में शुभम की शादी जगाधरी की अमर विहार कॉलोनी निवासी अंजलि सिंगला से हुई थी।
दंपती की चार साल की एक बेटी है। शादी के बाद से ही अंजलि, उसकी मां रेखा सिंगला और भाई शुभम सिंगला उनके भतीजे को परेशान करते थे और उससे पैसों की मांग करते थे।
विज्ञापन

अरुण ने आरोप लगाया कि अंजलि अपने पति शुभम पर दबाव बना रही थी कि वह अपने सीमेंट कारोबार में उसके भाई शुभम सिंगला को भी हिस्सेदार बनाए।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। इस विवाद के चलते अंजलि कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। शुभम इस पारिवारिक विवाद और प्रताड़ना से परेशान थे। शिकायत के मुताबिक करवा चौथ के दिन शाम करीब चार बजे शुभम घर से यह कहकर निकले थे कि वह अपनी पत्नी अंजलि से मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सवा पांच बजे उन्होंने अपने पिता कमल आर्य से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उसने बताया कि वह अंजलि को लेकर काफी परेशान हो चुका है। इसके बाद कॉल कट गई। इसके करीब आधे घंटे बाद परिजनों को बूड़िया थाना पुलिस से सूचना मिली कि बूड़िया नहर पुल के पास ऑडी कार खड़ी है। कार में मोबाइल फोन और चाबी भी मिली है।

एसडीआरएफ ने चलाया तलाश के लिए अभियान
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से शुभम की तलाश शुरू की गई। साथ एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। तलाश के दौरान शुभम पश्चिमी यमुना नहर में हमीदा हेड के नजदीक मिले। परिजन उन्हें तुरंत गाबा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरुण आर्य ने आरोप लगाया कि भतीजे शुभम ने अपनी पत्नी अंजलि, सास रेखा सिंगला व साले शुभम सिंगला तथा अन्य ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों के परेशान करने के कारण आत्महत्या की है। थाना बूड़िया ने एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी, सास व साले पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed