{"_id":"579b88124f1c1b1c1521e34e","slug":"dkerwa-of-miscreants-attacked-the-police-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढखेरवा पुलिस चौकी के पास बदमाशों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढखेरवा पुलिस चौकी के पास बदमाशों का धावा
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्संग बंगला के चौकीदार को बांधकर पीटा, हजारों की लूट
कस्बे के पढ़ुआ मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग बंगला में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने धावा बोलकर रखवाली कर रहे चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की। चौकी से महज पांच सौ मीटर दूरी पर हुई घटना की भनक चौकी पुलिस को नहीं लगी। जिससे जहां पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं घटना के बाद से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है। बंगला के कार्यकर्ताओं में रोष है।
राधा स्वामी सत्संग बंगला के संचालक चंद्रभाल मौर्य ने बताया है कि ढखेरवा में पढ़ुआ मार्ग पर पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर उनका राधा स्वामी सत्संग बंगला है। जहां पर प्रत्येक रविवार को सैकड़ों की तादात में भक्त सत्संग सुनने आते हैं। बंगला की रखवाली के लिए दो सदस्य चौकीदार के रूप में तैनात रहते हैं। बृहस्पतिवार को रखवाली के लिए एक ही चौकीदार तेजपाल मौर्य निवासी जम्हौरा तैनात था। तभी मध्य रात बंगले के पास बने कमरे में सो रहे चौकीदार तेजपाल मौर्य को आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर बंधक बना लिया और पहले उसकी पिटाई की। बाद में कमरे के अंदर रखा बैटरा और अन्य छुटपुट हजारों रुपये का सामान लूट ले गए। उन्होंने बताया कि बंगला के पूरब दिशा में तारों से घिरे जाल को तोड़कर बदमाश अंदर प्रवेश घुसे थे। बंगले में हुई लूट की वारदात से जहां आसपास के बाशिंदों में खौफ है तो वहीं आश्रम की कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। पुलिस चौकी के पास हुई वारदात ने पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खोल दी है।