फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Panchayat member, Pradhan with twenty gangster

जिला पंचायत सदस्य, प्रधान सहित बीस पर गैंगस्टर 

Thu, 20 Jul 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  धौरहरा खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  धौरहरा खीरी। Updated Thu, 20 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
 District Panchayat member, Pradhan with twenty gangster
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
रामनगर लहबड़ी में गोहत्या के हैं सभी आरोपी 
विज्ञापन

 रामनगर लहबड़ी गांव में हुई गोहत्या के मामले में प्रशासन ने जिला पंचायत सदस्य और प्रधान समेत बीस लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। मालूम हो कि योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा नौ फरवरी को हुई थी। चुनावी सभा की रात यहां 35 गायों की हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर हिंदू संगठनों ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया था।

बृहस्पतिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोहत्या के लिए कुख्यात रामनगर लहबड़ी गांव के जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद जाबिर अली, प्रधान मोहसिन, पूर्व प्रधान अय्यूब अहमद, शब्बीर अहमद सहित गोहत्या के आरोपी आलम, रहिश, रसीद, मुशीर, जुबैर, बाबर, आरिफ, छोट्टन्न, रंपत उर्फ रफीक अहमद अली, बेहुर्रमान, बोदे, मुस्लिम, शाकिर, मुन्ना, जियाउलहक सहित बीस लोगों पर कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर लगाया है। कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि रामनगर लहबड़ी गांव में जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान पूर्व प्रधान सहित गैंग बना कर गोहत्या की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं इन पर गोहत्या अधिनियम के चार मामले दर्ज है। सीएम योगी की चुनावी सभा की रात को हुई 35 गोवंशीय पशुओं की हत्या में भी यही लोग शामिल थे। इन सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed