फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District hospital Woman's death

जिला अस्पताल में महिला की मौत

Sat, 03 Oct 2015 11:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 03 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बहन की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने हंगामा किया और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। जानकारी पर पहुंचे सीएमओ ने कर्मचारियों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राधे की 32 वर्षीय बहन ऊषा बीमार थी। शनिवार को उसे जिला अस्पताल में लाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राधे ने आरोप लगाया कि काफी देर तक इमरजेंसी के डॉक्टर ने उसे देखा ही नहीं। कर्मचारी की बहन की मौत के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया इस कारण काफी देर तक काम ठप रहा। मरीजों के पर्चे नहीं बन पाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धरना प्रदर्शन की तैयारी में थे तभी सीएमओ डॉ. वीके साहू वहां पहुंच गए। सीएमओ ने कर्मचारियों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed