फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Discount offers clients bat - bat

डिस्काउंट ऑफरों से ग्राहकों की बल्ले-बल्ले

Sat, 07 Nov 2015 07:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 07 Nov 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
Discount offers clients bat - bat
दिवाली के मौके पर छूट के ऑफर ग्राहकों को लुभा रहे हैं। बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल पर रेडीमेड कपड़ों से लेकर दिवाली में इस्तेमाल होने वाली हर चीज पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। यहां तक कि डिब्बा बंद मिठाइयों, ड्राई फ्रूट के अलावा उपहारों के आदान प्रदान के लिए गिफ्ट पैक पर 10 फीसदी से 25 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। शॉपिंग मॉल पर दिए जा रहे ऑफरों से छोटे फुटकर दुकानदार हलकान हैं।
विज्ञापन

सबसे आकर्षक छूट के ऑफर रेडीमेड कपड़ों पर दिए जा रहे हैं इनमें 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। एक टी शर्ट के साथ एक फ्री, एक जींस के साथ एक फ्री, एक बेड शीट के साथ एक फ्री, जैसे ऑफर लोगों को लुभा रहे हैं। शॉपिंग मॉल अपने आफर्स का जमकर प्रचार भी कर रहे हैं। इन ऑफर्स के चलते शॉपिंग मॉल पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को शहर के सभी शॉपिंग मॉल पर खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन

कपड़ों के अलावा बर्तनों, पर्दों और इंटीरियर डेकोरेशन के सामान पर भी जबरदस्त छूट के ऑफर हैं। डिस्कांउट ऑफर के प्रति सबसे ज्यादा महिलाएं और युवा वर्ग आकर्षित हो रहा है। वे इस डिस्काउंट का भरपूर लाभ उठाना चाहते हैं। डिस्काउंट ऑफर के कारण बाजारों की रौनक और ज्यादा बढ़ गई है। शॉपिंग मॉल तो दिन भर ग्राहकों से खचाखच भरे दिख रहे हैं। शॉपिंग माल की तर्ज पर अब अन्य बड़े दुकानदार भी डिस्काउंट ऑफर की पेशकश करने लगे हैं। फिलहाल बाजार में चल रही डिस्काउंट ऑफर की होड़ से उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले हो रही है। ग्राहकों की भीड़ से बाजार गुलजार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed