फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Disappeared on the way 350 liters of kerosene

रास्ते में गायब हो गया  350 लीटर केरोसिन

Wed, 25 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा। Updated Wed, 25 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Disappeared on the way 350 liters of kerosene
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ग्रामीणों ने पकड़ा 400 लीटर, पुलिस बोली 50 लीटर बरामद हुआ केरोसिन
आरोपी कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरिया में मंगलवार की रात डनलप पर लादकर कालाबाजारी के लिए जा रहे दो ड्रमों में भरे 400 लीटर केरोसिन को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर केरोसिन सुपुर्द कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने रिकार्ड में 50 लीटर केरोसिन की बरामदगी दिखाई है, जबकि मौके पर दो ड्रमों में 400 लीटर केरोसिन पुलिस के सुपुर्द किया गया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
गांव सोहरिया में मंगलवार की रात करीब आठ बजे डनलप पर दो ड्रम केरोसिन कहीं ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मिलने पर डनलप को रोक लिया। ड्रमों पर कोटेदार अर्जुन लाल का नाम लिखा था। डनलप चालक ने भी ग्रामीणों को बताया कि कोटेदार के घर से ड्रम लादकर रमियाबेहड़ ले जा रहा था। इस पर ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद गांव पहुंची पुलिस ने डनलप सहित केरोसिन से भरे दोनों ड्रम अपने कब्जे में ले लिए। एसडीएम ज्ञानप्रकाश के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक अजीत चौधरी ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही साबित हुए। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार अर्जुन लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
गले नहीं उतर रही पुलिस की बरामदगी
धौरहरा पुलिस ने 50 लीटर केरोसिन बरामदगी की बात कही है। जबकि ग्रामीणों ने मौके पर दो ड्रम भरे हुए पकड़े थे, जिसमें 400 लीटर केरोसिन था। सोहरिया गांव से कोतवाली पहुंचने तक रास्ते मेें 350 लीटर केरोसिन कहां चला गया, रहस्य बना हुआ है। पूर्ति निरीक्षक अजीत चौधरी ने बताया कि केरोसिन की मात्रा जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
यह सच है कि दो ड्रम पकड़े गए हैं, लेकिन उनमें मात्र 50 लीटर ही केरोसिन मिला हैै। 
-अमर सिंह, कोतवाली प्रभारी 
 
 
केरोसिन की मात्रा को लेकर जानकारी नहीं हैै। दो ड्रम पकड़े जाने की जानकारी होने पर पूर्ति निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए गए हैं। 
-ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed