फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dirawa bus overturns Ten injured

धिरावा में बस पलटने से दस लोग जख्मी

Thu, 05 Feb 2015 06:42 PM IST
ममरी
ममरी Updated Thu, 05 Feb 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
Dirawa bus overturns Ten injured
गोला से सवारियां भरकर शाहजहांपुर जा रही गोला डिपो की अनुबंधित बस ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में धिरावा गांव के पास रोड के नीचे पलटने से बस में सवार 10 यात्री गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और आरएम आरके वर्मा ने घायलों को 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर गोला डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस गोला से सवारियां भरकर शाहजहांपुर जा रही थी। बताते हैं कि बस जैसे धिरावा गांव के सामने पहुंची वैसे ही आगेचल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने अचानक ट्रैक्टर धिरावा की ओर मोड़ दिया। जिसे बचाने में चालक ने ब्रेक लिया इसके कारण बस असंतुलित होकर रोड के नीचे जाकर पलट गई। हादसे में बस में सवार गोला निवासी इस्माइल की पत्नी, मूड़ाबासी निवासी अनिल कुमार, लाखुन निवासी रामचंद्र की पत्नी विंदेश्वरी देवी और कार्तिदेवी सहित 10 यात्री गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाते ही एसओ जितेंद्र सिंह यादव, आरएम गोला आरके वर्मा दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी भेजकर अन्य यात्रियों को बस से निकालने के लिए वहां तमाम ग्रामीण भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed