{"_id":"9746d8d21e8b8059052db58376238be5","slug":"debt-ridden-farmers-given-life-by-consuming-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज में डूबे किसान ने जहर खाकर जान दी
सिकंद्राबाद
Updated Sat, 25 Apr 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव ताजपुर (रायपुर) में कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। किसान पर अलग-अलग बैंकों और व्यक्तिगत तौर पर करीब 1.20 लाख रुपये कर्ज हो गया था। इसे अदा न कर पाने के चलते किसान काफी समय से परेशान चल रहा था, जिससे वह बीमार भी हो गया था। शुक्रवार की दोपहर को उसने जहर खा लिया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
ताजपुर निवासी 40 वर्षीय सालिकराम पेशे से किसान था। उसके पास करीब छह बीघा जमीन थी, जिससे वह परिवार का भरण पोषण करता था। पिछले साल 11 मई 2014 को उसने अपनी बेटी की शादी कर्ज लेकर की थी। तब से वह कुछ कर्ज अदा कर पाया था, लेकिन चढ़ते ब्याज से वह कर्ज के बोझ तले दबता चला गया। इससे परेशान होकर सालिकराम ने शुक्रवार को जहर खा लिया, जिसके बाद उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र पंकज और परिवार वालों ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया है कि अलग-अलग बैंकों और व्यक्तिगत कर्ज लेकर बेटी की शादी की थी। बीते कुछ दिनों से बैंक से कर्ज अदायगी के लिए नोटिस मिलने की बात कहकर डिप्रेशन में आ गए थे।
जवान बेटे की शादी भी नहीं करा सका
मृतक अपने पीछे पत्नी सरला समेत एक बेटी और एक बेटा छोड़ गया है। बेटी की शादी किसी तरह कर्ज लेकर कर डाली थी, जिसके बाद जवान बेटे की शादी की फिक्र सताने लगी थी। वहीं कर्ज का बोझ दिनों-दिन बढ़ता जा रहा था। बेटे की शादी के लिए जुगाड़ न होता देख वह और परेशान था, जिसके बाद बीमारी ने भी उसे घेर लिया था।
विज्ञापन
शव पहुंचते ही मचा कोहराम
सालिकराम का शव शनिवार की शाम को गांव पहुंचा, जिसके बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। घर के मुखिया का अचानक जाना परिवार वालों के लिए बड़े सद्मे से कम नहीं था। मृतक की पत्नी रोते-रोते कई बार बेहोश हो गई। तो बेटे का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
चार साल पहले ही नसीब हुई थी छत
चार साल पहले सालिकराम को छत नसीब हुई थी। इससे पहले तक वह कच्चे मकान में परिवार के साथ रहता था। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले महामाया आवास योजना के तहत सरला देवी का लाभार्थी के रूप से चयन हुआ था।
एसडीएम मितौली शादाब असलम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। क्षेत्रीय लेखपाल को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।