फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   death of a child from the collision of Bolero

बोलेरो की टक्कर से बालक की मौत

Sat, 05 Nov 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन।
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन। Updated Sat, 05 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
death of a child from the collision of Bolero
accident - फोटो : amar ujala
- बुआ के साथ सब्जी लेकर घर आ रहा था राज
विज्ञापन

- बालक की मौत से घर में मचा कोहराम 

बुआ के साथ सब्जी लेकर घर वापस आ रहे मोहल्ला हानिया टोला निवासी मिथलेश के 10 वर्षीय पुत्र राज को बोलेरो कुचलते हुए एक खंभे से टकरा गई। हादसे में राज की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला हानिया टोला निवासी मिथलेश ने बताया कि शनिवार की सुबह उनका 10 वर्षीय पुत्र राज अपनी बुआ के साथ सब्जी लेकर घर वापस आ रहा था। इसी बीच पड़ोस का चंदन बोलेरो को सड़क पर निकाल रहा था। चालक की लापरवाही से अनियंत्रित हुई बोलेरो राज को कुचलते हुए एक खंभे से टकरा गई। हादसे में राज की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक चंदन वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकला। बालक की मौत की सूचना जब उसके घर वालों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर जुट गए। आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई, लोग बिलख रहे परिवार वालों को ढांढस बंधा रहे थे। सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज अंसार हुसैन मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मृतक के दादा रमेश की ओर से चंदन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बस पलटने से तीन घायल
निघासन। दिल्ली से तिकुनियां जा रही प्राइवेट बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। बस पलटने से उसमें सवार यात्री तो बच गए, लेकिन बाइक सवार दो लोगों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक की हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब नौ बजे एक बस दिल्ली से तिकुनियां जा रही थी। पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर पिरथीपुरवा चौराहे पर एक बाइक सवार सलीमाबाद की ओर जा रहा था। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में चालक, परिचालक समेत करीब आठ यात्री सवार थे। उन लोगों को कोई चोटें नहीं आई। बस की चपेट में आने से गांव सेमरहिया निवासी बाइक सवार 50 वर्षीय विश्वनाथ और उसके 12 वर्षीय बेटा सचिन तथा सड़क पर पैदल जा रहे सलीमाबाद निवासी  45 वर्षीय कबिरूल्लाह घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कबिरूल्लाह की हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कार की टक्कर से मां-बेटा जख्मी
मितौली। कस्ता-सीतापुर मार्ग पर रेवाना गांव के पास लगातार दूसरे दिन हुए हादसे में जाइलो कार की टक्कर से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रेवाना गांव के पास शुक्रवार को हुए हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई थी। रविवार को अछरौला निवासी हीरालाल अपनी मां मंगला देवी के साथ बाइक से दवा लेने बेहजम जा रहे थे। जैसे ही बाइक रेवाना मोड़ पर पहुंची, तभी कस्ता की ओर से आ रही कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि जाइलो अनियंत्रित होकर  पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। कार सवार मौके से फरार हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। 


बाइक अनियंत्रित होने से दो लोगों को लगी चोटें
जंगबहादुरगंज। ग्राम पनई के निकट एक बाइक अनियंत्रित  होकर खाई में पलट गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव पनई निवासी रजनीश (18) तथा  सोनू पाल (20)  एक ही बाइक से जा रहे थे, तभी गांव में पुलिया के पास बाइक  अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पसगवां लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के  बाद दोनों को जिला चिकित्सालय शाहजहांपुर  रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed