{"_id":"dc7ebe6d1ed09b2f4047f909568e6f5c","slug":"dead-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल नेपाली अधेड़ ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में घायल नेपाली अधेड़ ने दम तोड़ा
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल हुए नेपाली युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है। उसके घर का पता न होने के कारण शव को मोर्चरी में रखाया गया है। हालांकि एक नेपाली व्यक्ति ने ही उसे रविवार की अल सुबह साढ़े चार बजे अस्पताल में एडमिट कराया था।
जिला अस्पताल के रिकार्ड के मुताबिक 52 वर्षीय धन बहादुर को हादसे में घायल होने के बाद रविवार की सुबह साढ़े चार बजे भर्ती कराया गया था। उसे नेपाल के ही थाना नेरपा के गांव जुगड़ निवासी रतिभान ने भर्ती कराया था, जिसने उसका नाम तो दर्ज कराया, लेकिन उसके गांव का पता जानने से इनकार किया है। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उपचार के दौरान नेपाली की मौत हो गई। उसके गांव और जिले का पता नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है, ताकि उसकी शिनाख्त कराई जा सके।