{"_id":"01f557975cabe47f4c6dee2bfedc01c3","slug":"dead-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के बाद लेनदेन के विवाद में दोस्तों ने ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने के बाद लेनदेन के विवाद में दोस्तों ने ली जान
महेवागंज
Updated Thu, 30 Apr 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया खुर्द में बुधवार को एक युवक की हत्या कर जलाने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने शराब पीने के बाद लेनदेन के विवाद में हत्या की बात कुबूली है। पुलिस ने मृतक के पिता नत्थूलाल की तहरीर पर तीनों अभियुक्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन तेज कर दी है।
मुड़िया खुर्द निवासी 35 वर्षीय मटरू (बटरू) पुत्र नत्थूलाल को बुधवार को सुबह आठ बजे गांव के ही उसके दोस्त उमाशंकर, सुरेंद्र और जगदीश बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद देरशाम को मटरू का शव मिला था। मृतक के पिता नत्थूलाल ने बताया हैै कि सभी आरोपी उसके पुत्र के गहरे दोस्त थे। अक्सर सभी साथ में बैठते थे। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया है कि मटरू और जुगनू ने 100-100 रुपये की कच्ची शराब खरीदी थी, जिसे पीने के बाद मटरू और जुगनू ने अपने हिस्से के रुपये मांगे थे। इस पर उमाशंकर, सुरेंद्र और जगदीश ने विवाद कर दिया, जिसके बाद मटरू की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान जब मटरू बेसुध होकर गिर गया, तो तीनों आरोपियों ने मिलकर मटरू की हत्या कर दी और दारू का खौलता लहन उस पर उड़ेल दिया। एसओ फूलबेंहड़ ने बताया कि सभी ने रूपन के यहां कच्ची शराब पी थी। एसपी अरविंद सेन ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है, जिसके मिलने पर पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।