फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead found dead in farm in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में खेत में पड़ा मिला अधेड़ का शव

Sat, 10 Jun 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां खीरी। Updated Sat, 10 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dead found dead in farm in suspicious circumstances
शव - फोटो : अमर उजाला
घर वालों ने हत्या कर शव फेकने का लगाया आरोप 
विज्ञापन

ग्राम प्रधान समेत पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज 

ग्राम पंचायत सूरतनगर के मजरा इंदरनगर निवासी 55 वर्षीय दलवीर सिंह का शव उसी दिन देर शाम गांव के निकट गन्ने के खेत में बरामद हुआ। शव पर कोई चोट के निशान नहीं है। दोनों हाथों की कुहनी में खरोच के निशान मिले हैं, लेकिन परिवार के लोगों ने पुरानी रंजिश में हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। सीओ के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
मोहाना नदी किनारे ग्राम पंचायत सूरतनगर का मजरा गांव इंदरनगर है। गांव इंदरनगर निवासी जागीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को वह किसी काम से निघासन गए थे। शाम को जब घर पर लौटे तो बड़े भाई दलबीर सिंह घर पर नहीं मिले। घर वालों ने पूछने पर बताया कि भाई दलबीर सिंह शाम करीब चार बजे खेतों की ओर टहलने गए थे, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। अंधेरा होने के बाद भी जब दलबीर सिंह घर वापस नहीं लौटे तो उन्होंने परिवार व अन्य लोगों के साथ भाई की खोजबीन शुरू कर दी। तलाश के दौरान कुछ दूरी पर स्थित लक्ष्मण सिंह के गन्ने के खेत में दलबीर सिंह का शव बरामद हुआ। शव पर चोट के निशान नहीं थे। हाथों की दोनों कुहनी पर खरोंच के निशान पाए गए हैं। भाई जागीर की सूचना पर कोतवाल कुलदीप तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया और घर वालों से घटना के बाबत जानकारी ली। घर वालों ने पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों पर लगाया है। इंस्पेक्टर कुलदीप तिवारी ने बताया कि मृतक शराब का आदी था। वह शाम करीब चार बजे नहीं बल्कि सुबह छह बजे घर से निकला था। गले और शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। दोनों हाथों की कुहनी में खरोंच जरूर मिली है, लेकिन खरोंच से मौत होने की बात गले नहीं उतर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई जागीर सिंह की तहरीर ग्राम पंचायत के प्रधान प्रगट सिंह, निशान सिंह, रवि सतनाम सिंह, गुरूलाल सिंह, परमजीत सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  
विज्ञापन

 
सीओ ने घटना स्थल का किया निरीक्षण 

गांव इंदरनगर में हत्या की सूचना पर सीओ प्रीती त्रिपाठी मौके पर पहुंची। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिवार वालों से घटना के बावत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed