फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of maiden dead, demolition

लटकता मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने की तोड़फोड़

Thu, 18 May 2017 11:33 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
लख्ाीमपुरख्ाीरी Updated Thu, 18 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शरीर पर गहरी चोटों के थे निशान, बह रहा था खून 
मायके वालों ने मारकर लटकाने का लगाया आरोप
पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज  
     
    

थाना क्षेत्र के गांव दरेरी निवासी आरिफ की 28 वर्षीय पत्नी किस्मतुन निशां का शव उसके ही घर में बड़ेर से लटकता हुआ मिला। उसके शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे और खून बह रहा था। सूचना पर पहुंचे मायके वालों का चोटों और खून को देखकर खूब हंगामा किया और घर में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत किया। मृतका के भाई ने हत्या कर शव लटाकने का आरोप लगाते हुए पति और ससुर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पति और ससुर को हिरासत में लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

थाना फूलबेहड़ के गांव खोस्टवा निवासी साबिर अली ने बताया कि उन्होंने अपनी 27 वर्षीय बहन किस्मतुन निशां का विवाह थाना निघासन के गांव दरेरी निवासी आरिफ के साथ सात साल पहले किया था। आरोप है कि दहेज में दान दहेज भी दिया, लेकिन फिर भी ससुराल वाले और अधिक दहेज की मांग कर रहे थे। इसी के चलते आए दिन उसकी बहन को मारपीट कर परेशान करते थे। किसी बात को लेकर बुधवार को पति आरिफ में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इससे नाराज पति और ससुर ने उसकी पुत्री की जमकर पिटाई की और शव को आत्महत्या दर्शाने के लिए घर के अंदर दुपट्टे से शव लटका दिया। मृतका के भाई ने बताया कि उन्हें गांव के लोगों ने बहन के फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी दी थी। जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो देखा बहन के शरीर से खून बह रहा था। शरीर पर गहरे जख्म थे। बताते हैं कि इससे नाराज मायके वालों ने हंगामा करते हुए घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने भाई साबिर की तहरीर पर पति आरिफ और ससुर असीर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल डीसी मिश्रा ने बताया कि मायके पक्ष के लोग आक्रोशित थे। इस पर तोड़फोड़ की है, लेकिन उनको शांत करा दिया गया था। आरोपी पति और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर आरोपी पति ने पुलिस के सामने ही मायके पक्ष के लोगों पर घर में रखा बक्शा, दरवाजा आदि सामान तोड़कर उसमें रखा सामान उठा ले जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed