फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Day-to-house burglary, cash-cleaned cleanliness

दिनदहाड़े घर में चोरी, नकदी-जेवर साफ 

Tue, 21 Mar 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो महेवागंज।
अमर उजाला ब्यूराो महेवागंज। Updated Tue, 21 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Day-to-house burglary, cash-cleaned cleanliness
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के सिंगारपुर इलाके में हुई वारदात
विज्ञापन

क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला जारी है। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि दिनदहाड़े भी वह घटनाओं को अंजाम देने में कोई गुरेज नहीं करते। मोबाइल शॉप में हुई चोरी की घटना को 24 घंटे ही बीत पाए थे कि सोमवार को कस्बा स्थित एक घर के मेन दरवाजे का दिनदहाड़े चोरों ने ताला तोड़ दिया और नगदी-जेवर समेत हजारों का माल लेकर भाग निकले। कसबे के सिंगारपुर निवासी अलीमू  सब्जी विक्रेता हैं। अलीमू ने बताया की सोमवार को वह पत्नी की दवा लेने शहर गए थे। पुत्र अनस और महरूफ  सब्जी की दुकान पर थे। दोपहर मारूफ  खाना खाने घर पहुंचा तो गेट से ताला गायब मिला और दरवाजा भी अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका हुई तो उसने दरवाजे को तोड़ दिया। जब वह घर के अंदर पहुंचा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही संदूक में रखे जेवर-नगदी भी गायब थे। यह देख उसके होश उड़ गए। इस बीच मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए।  सूचना पर चौकी पुलिस मौके  पर पहुंची और मुआयना कर वापस लौट गई। अलीमू के मुताबिक चोर घर से 10 हजार रुपये और करीब तीन तोला सोने और चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। तहरीर के बावजूद सदर कोतवाली पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इलाके में हो रही ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासी दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed