{"_id":"599d85014f1c1bd1118b47da","slug":"day-to-day-robbery-and-murder-case-expose","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े हुए लूट और हत्याकांड का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े हुए लूट और हत्याकांड का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभियुक्त गिरफ्तार और लूटे गए 50 हजार रुपये बरामद
ईसानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भैंस खरीदने जा रहे पुत्तीलाल की हत्या कर बदमाशों ने 53 हजार रुपये लूट लिए थे, जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और उसकी निशानदेही पर लूटे गए 50 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस लाइंस सभागार में एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि वीरसिंहपुर के मजरा चिंतापुरवा निवासी पुत्तीलाल यादव अपने पुत्र अनिल कुमार के साथ शुक्रवार को भैंस खरीदने के लिए सीतापुर के तंबौर जा रहा था। रास्ते में कमना गांव में पुत्तीलाल और उसका पुत्र अनिल रिश्तेदार के घर करीब दो घंटे रुके थे, जिसके बाद पिता-पुत्र नाव से नदी पार कर रहे थे। नाव पर दो राहगीर समेत पांच लोग सवार थे, जिसमें से दो बदमाशों ने नदी के बीच में ही लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर एक बदमाश ने पुत्तीलाल को गोली मार दी और उससे 53 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान पुत्र अनिल कुमार ने बदमाशों का विरोध किया, तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। वादी अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने लूट और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जल्द खुलासे को एसओ प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम लगाई गई और एसआई अजब सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई। सुरागरसी के सहारे पुलिस टीम ने सोमवार की रात को कटौली से चंद्रासा जाने वाले मार्ग पर कवरियनपुरवा मोड़ पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान दामूबेहड़ निवासी भारत के तौर पर हुई है। अभियुक्त के खिलाफ ईसानगर थाने में पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए 53 हजार में से 50 हजार रुपये और आलाकत्ल तमंचा बरामद कर लिया है।