{"_id":"58a9a1984f1c1bab19d865ba","slug":"cylinder-exploded-in-a-fire-gutted-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर फटने से लगी आग में दो घर जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर फटने से लगी आग में दो घर जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो खमरिया।
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलावलपुर गांव में खाना बनाते समय हुआ हादसा, कोई घायल नहीं, घर का सारा सामान जला
सूचना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
ईसानगर ब्लॉक के दिलावलपुर गांव के एक घर में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में अचानक आग लगने से सिलेंडर फट गया जिसमें दो घर जलकर राख हो गए। गांव के लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी दो घंटे बाद पहुंची। तब तक गांव वालों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
ईसानगर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में श्यामलाल गौतम के घर रविवार दोपहर खाना बन रहा था। गैस लीक होने से अचानक सिलेंडर में आग लग गयी। सिलेंडर जलता देख घर में अफरा तफरी मच गयी। घबराहट में सभी बाहर भाग खड़े हुए। इतने में श्यामलाल का घर धू-धू कर जलने लगा। सिलेंडर जलने के कारण गांव वाले भी कोई मदद नहीं कर सके। चंद मिनटों में सिलेंडर फट गया। इसके बाद इकठ्ठा लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान आग ने पड़ोसी राजाराम गौतम के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। गांव वालों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक गांव वालों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था। अग्निकांड में दोनों घरों का अनाज, बर्तन, कपड़े के साथ गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।