फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cut trees in dispute uncle nephew shot, wounded

पेड़ काटने के विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मारी, घायल

Mon, 17 Oct 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी। Updated Mon, 17 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Cut trees in dispute uncle nephew shot, wounded
गाोली मारी
बचाने दौड़ी पत्नी को भी लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन

दोनों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

गांव बढ़इयां खेड़ा निवासी संदीप कुमार और उसके चाचा मोहनलाल के बीच पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए हमलावरों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि इसी बीच उसके चाचा द्वारा तमंचे से चलाई गई गोली संदीप के सीने को पार कर गई, जिससे वह घायल हो गया। पति को बचाने पहुंची उसकी पत्नी को भी हमलावरों ने लाठियों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि ग्राम बढ़इयां खेड़ा निवासी संदीप कुमार के परिवार के संयुक्त सह खाते के नंबर पर गूल्लर का पेड़ खड़ा था, जिसे रविवार की सुबह करीब 10 बजे उसके चाचा मोहनलाल, शिवम, मनीष आदि पेड़ काटने लगे। संदीप ने जब पेड़ काटने से मना किया तो दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान हमलावरों तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। उसके चाचा मोहनलाल द्वारा चलाई गोली संदीप के सीने से पार निकल गई, जिससे संदीप लहूलुहान होकर गिर गया। चीखपुकार और गोली की आवाज सुनकर संदीप की पत्नी 30 वर्षीय पूजा बचाव करने पहुंची तो हमलावरों ने उनकी भी लाठी, डंडों से जमकर पिटाई कर दी और भाग निकले। परिवार के लोग घायल दंपति को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस ने दोनों को सीएचसी मोहम्मदी में भर्ती कराया है। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हमलावर मोहन लाल संदीप के चाचा बताए गए हैं। कोतवाल सीबी सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed