फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crushing the farmer with Dunlop

किसान की डनलप से कुचलकर मौत

Fri, 17 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।  Updated Fri, 17 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Crushing the farmer with Dunlop
accident - फोटो : graphic
चकरोड़ के किनारे सो रहा था किसान 
विज्ञापन


चकरोड़ के किनारे सो रहे थाना खीरी के गांव गौढ़ी निवासी 47 वर्षीय हरनाम की डनलप से कुचलकर मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही आरोपी को गिरफ्तार कर डनलप कब्जे में लिया है। 

थाना खीरी के गांव गौढ़ी निवासी हरनाम रोज की तरह शुक्रवार की रात फसल बचाने खेत पर गया था और वह चकरोड के किनारे सो रहा था। गुरुवार की तड़के गांव अशोगापुर निवासी एक किसान डनलप लेकर जा रहा था। इसी बीच डनलप हरनाम के ऊपर से गुजर गया, जिससे हरनाम की मौके पर ही मौत हो गई। जब इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो घर में चीखपुखार मच गई। रोते-विलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर परिवार के लोगों का कहना है कि उन्होंने आरोपी डनलप चालक के खिलाफ घटना की तहरीर नकहा पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन न रिपोर्ट दर्ज कर चालक को गिरफ्तार किया और न ही डनलप को कब्जे में लिया है। एसओ खीरी जावेद अख्तर ने बताया कि तहरीर चौकी पर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed