{"_id":"584aa41a4f1c1be67244ac2f","slug":"crook-appeared-again-in-sonauwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनौवा में फिर दिखे बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनौवा में फिर दिखे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो उचौलिया।
Updated Fri, 09 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने फायरिंग कर खदेड़ा
सोमवार को एक घर में की थी लूटपाट
बदमाश गुरुवार की देर शाम फिर गांव सोनौवा के निकट खेतों में देखे गए। इससे गांव में दहशत व्याप्त हो गई। ग्रामीणों ने शोरशराबा और फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन उनका कोई अतापता नहीं लग सका। सोमवार की रात इसी गांव के एक घर में लूटपाट कर बदमाश नकदी-जेवर समेत दो लाख का सामान लूट ले गए थे।
गांव निवासी सरविंद गुरुवार की देर शाम शौच के लिए खेतों की ओर जा रहा था। सुखलाल के मकान के पास गन्ने के खेतों में छिपे बदमाशों द्वारा जलाई गई चार्ट की रोशनी पर उसकी नजर पड़ गई तो देखा कि गन्ने के खेत में कई लोग थे। इस पर भागकर गांव पहुंचा और बदमाशों के होने की जानकारी दी। इससे गांव में दहशत फैल गई। लाठी-डंडा और असलहा लेकर जमा हुए ग्रामीणों ने बदमाशों के होने की सूचना पुलिस को दी और खेतों की ओर शोरशराबा करते हुए धावा बोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने फायरिंग भी की। जिससे बदमाश वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बदमाशों को सर्च किया, लेकिन कोई अतापता नहीं लगा। चौकी प्रभारी शशिशेखर यादव ने बताया कि गांव में संदिग्धों के देखे जाने की सूचना पर पुलिस गई थी, मगर बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है। बता दें कि सोमवार को बदमाशों ने इसी गांव के राधेश्याम के घर धावा बोल दिया था। परिवार वालों की पिटाई कर नकदी-जेवर समेत दो लाख का सामान लूट ले गए थे।