फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crocodile Attacks The injured young man

मगरमच्छ के हमले से युवक घायल

Tue, 11 Aug 2015 07:32 PM IST
तिकुनियां
तिकुनियां Updated Tue, 11 Aug 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
ग्राम दरलाजपुर निवासी 35 वर्षीय सुखविंदर सिंह पर रपटा पुलिया के निकट पानी में छिपे मगरमच्छ ने हमला कर उसका बायां हाथ घायल कर दिया। ग्रामीणों ने शोर सुनकर बमुश्किल उसे मगरमच्छ के कब्जे से छुड़ाया तब जाकर युवक की जान बच सकी। घायल सुखविंदर सिंह को पीएचसी तिकुनियां में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम दरलाजपुर निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह ग्राम सिंधौना से अपने घर दरलाजपुर आ रहा था। इस बीच हाथ में लगा कीचड़ साफ करने के लिए रास्ते में रपटा पुलिया पर रुककर पानी में हाथ धोने लगा। पुलिया के निकट छिपे बैठे मगरमच्छ ने सुखविंदर सिंह का बायां हाथ जबड़े में दबा लिया। इस पर सुखविंदर सिंह घबराकर शोर मचाने लगा, इससे खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने दौड़कर सुखविंदर सिंह को मगरमच्छ के कब्जे से मुक्त कराया। घायल सुखविंदर सिंह को परिजनों ने पीएचसी तिकुनियां में भर्ती कराया है। अस्पताल के डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि घायल सुखविंदर की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed