{"_id":"5852dd004f1c1b686f64c227","slug":"created-a-furore-in-the-deaths-of-four-bsagapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मौतों से बसैगापुर में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार मौतों से बसैगापुर में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एक साथ चार शवों के उठने से लोगों की आंखें हुईं नम
- गांव में पसरा मातमी सन्नाटा, कई घरों में नहीं जले चूल्हे
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर हुए भीषण हादसे में मौत के मुंह में समाने वाले थाना फूलबेहड़ के गांव बसैगापुर निवासी चार लोगों के शवों का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैकड़ों की संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश घरों में चूल्हे तक नहीं जले। राजनीतिक दलों के लोगों ने गांव पहुंचकर रोते-बिलखते परिवार वालों को ढांढस बंधाया।
बुधवार की दोपहर थाना ईसानगर के अदलीसपुर चौराहा के पास ट्रक और मैजिक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई थी। हादसे में मैजिक चालक समेत सात लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें से मरने वाले चार लोग थाना फूलबेहड़ के गांव बसैगापुर के रहने वाले थे, जिससे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया था। परिवार के लोग कई ग्रामीणों के साथ जिला अस्पताल पहुंच थे। बुधवार को ही सभी शवों को पोस्टमार्टम हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद जब देर शाम कन्हैयालाल, महेश प्रसाद, मुसाफिर पाल और चुन्नू खां के शव गांव बसैगापुर पहुंचे तो मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। आसपास के गांवों समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम उनके घरों पर उमड़ पड़ा। कई घरों में शाम को चूल्हे नहीं जले। सुबह सपा विधायक रामसरन, भाजपा नेता मंजू त्यागी, बसपा के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी गांव पहुंचे और मृतकों के विलख रहे परिवार वालों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद कराने का आश्वासन दिया। गुरुवार को गांव से तीन अर्थियां और एक जनाना जब निकाला तो लोगों की आंखें नम हो गई। सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विष्णु प्रसाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर
ट्रक-मैजिक के बीच हुए भीषण हादसे में घायल हुए चार लोगों में शामिल गांव बसैगापुर निवासी विष्णु प्रसाद की हालत गंभीर थी, जिस पर डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। घर वालों ने बताया कि विष्णु प्रसाद को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
बहराइच का था हादसे में मारे गया अज्ञात अधेड़
लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती हाइवे पर बुधवार की दोपहर ट्रक और मैजिक की हुई भीषण भिड़ंत में मारे गए सातवें अज्ञात अधेड़ की शिनाख्त हो गई है। परिवार के लोगों ने उसकी शिनाख्त बहराइच जिले के थाना रुपैडिहा के गांव पनकुरी का 55 वर्षीय मुस्ताक के रूप में की है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर घर वालों को सौंप दिया गया है।