फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cousins the woman beaten

चचेरे भाइयों ने युवती को पीटा

Tue, 29 Sep 2015 10:41 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 29 Sep 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Cousins the woman beaten
सदर कोतवाली के मोहल्ला गोटैैयाबाग में सोमवार की रात को एक परिवार के पांच युवकों ने जमीनी विवाद में चचेरी बहन को उसके घर में घुसकर पीट दिया, जिसमें युवती घायल हो गई। पीड़ित युवती जिला प्रोबेशन आफिस में विधि सह-परीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। घटना की सूूचना लेकर पीड़ित रात में संकटा देवी चौकी पहुंची, जिसके बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोटैयाबाग निवासी राकेश कश्यप की पुत्री नीतू कश्यप जिला प्रोबेशन आफिस में विधि सह परीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैैं। सोमवार की रात को नीतू के चचेरे भाइयों लकी, दीपू, अनिल, गुल्लू और करन ने एकराय होकर उसके घर जाकर हमला बोल दिया। घटना के समय बिजली नहीं थी, जिससे बाहर बैठी नीतू कश्यप चचेरे भाइयों के तेवर जान नहीं सकी। आरोपियों ने नीतू की जमकर पिटाई कर दी और मोहल्ले के लोगों के आने पर आरोपी भाग गए। पीड़ित नीतू ने रात में ही संकटा चौकी पुलिस को मामले की तहरीर दी, जिसमें नीतू ने बताया है कि जिस मकान में रहती हैं उसमें चार हिस्से हैं। एक हिस्सा दादी का और तीन हिस्से भाइयों के हैं। नीतू का चचेरा भाई लकी मकान के दादी वाले हिस्से पर बैंक से लोन लेना चाहता था, जिसकी जांच करने आए बैंक अधिकारियों को परिवार वालों ने सही जानकारी दे दी। इससे बैंक वालों ने लोनिंग करने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर चचेरे भाइयों ने नीतू की पिटाई कर दी। नीतू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लकी, दीपू, अनिल, गुल्लू और करन के खिलाफ बलवा, मारपीट और जानमाल की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी लकी को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया हैै। अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed