{"_id":"57cc601c4f1c1b0b5031742d","slug":"could-be-15-minutes-late-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"...15 मिनट की देरी से जा सकती थी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...15 मिनट की देरी से जा सकती थी जान
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
दरिंदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में किशोरी से गैंगरेप का मामला
पल्स रेट 60 तक पहुंची, ब्लेड प्रेशर भी गिरा
दरिंदगी की शिकार हुई पीड़ित जिला महिला अस्पताल पहुंचती तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। उसकी पल्स रेट 60 पहुंच चुकी थी तो ब्लेड प्रेशर भी काफी कम हो गया था। डॉक्टरों की माने तो पीड़ित के उपचार में 15 मिनट की देरी हो जाती तो उसे बचा पाना मुश्किल था।
थाना फूलबेहड़ क्षेत्र निवासी पीड़ित के बुजुर्ग पिता ने बताया कि उसके एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। दरिंदगी की शिकार हुई पुत्री तीसरे नंबर की है। बड़े पुत्र और उससे छोटी पुत्री की वह शादी कर चुके हैं। उनके पास महज ढाई बीघा जमीन है। जमीन कम होने के कारण वह परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि समाज में बदनामी और आर्थिक समस्या के कारण वह पुत्री को शनिवार को अस्पताल में नहीं ला सके। रविवार सुबह जब पुत्री की हालत अधिक खराब हो गई और वह बेहोश हो गई तो उसे जैसे-तैसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. मीरा वर्मा और डॉ. यामिनी ने बताया कि पीड़ित सुबह जब अस्पताल में आई तो उसकी हालत काफी खराब थी। उसकी पल्स रेट 90 के स्थान पर महज 60 थी और वह धीरे-धीरे और कम हो रही थी। ब्लड प्रेशर भी 110/170 के स्थान पर 100/60 था। उनका कहना है कि यदि पीड़ित को आने में और उपचार शुरू होने में यदि 15 मिनट की भी देरी हो जाती तो शायद पीड़ित को बचा पाना मुश्किल था। डॉ. यामिनी ने बताया कि पीड़ित को एक यूनिट ब्लड़ चढ़ाया जा चुका है, लेकिन वह अभी पूरी तरह से होश में नहीं आई है।
विज्ञापन
बेहोश होने के कारण नहीं हो सके बयान
गैंगरेप की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। सुबह नौ बजे से अधिकारियों का जमावड़ा महिला अस्पताल में लग गया। एसडीएम सदर ने महिला डॉक्टरों से पीड़ित के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीड़ित बेहोशी की हालत में थी इसलिए उसके बयान नहीं हो सके ।
विज्ञापन
--
पीड़ित ने बचाव में एक दरिंदे के हाथ में भी काटा
गैंगरेप पीड़ित के पिता ने बताया कि घटना के बाद घर पहुंची पुत्री ने बताया कि दोनों युवकों ने उसे दबोचा तो उसने छूटने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। जिस पर उसने एक आरोपी के हाथ में काट लिया।
--
एसपी की डांट पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस
लखीमपुर खीरी। दरिंदगी का शिकार हुई पीड़ित को उसके पिता जब महिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो सीएमएस ने उपचार करने के साथ होमगार्ड वीरेंद्र कुमार से सदर कोतवाली पुलिस को सूचना भिजवाई, लेकिन सदर कोतवाली पुलिस ने घटना फूलबेहड़ क्षेत्र की होने की बात कहकर होमगार्ड को बैरंग कर दिया। कोतवाली से लौटे होमगार्ड ने सूचना लेने से इंकार करने की बात जब सीएमएस को बताई तो उन्होंने डीएम आकाशदीप और एसपी अखिलेश चौरसिया को मामले की जानकारी दी। एसपी की फटकार पर रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जेल गेट चौकी इंचार्ज अस्पताल पहुंचे। इसके बाद सीओ, एएसपी और एसओ फूलबेहड़ भी आ गए। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।
....तो दरिंदों ने नशीली दवा का भी इस्तेमाल किया
महेवागंज/सुंदरवल। नाबालिग से दरिंदगी को लेकर गांव में गुस्से के साथ सन्नाटा पसरा हुआ है। एहतियातन गांव में चारों ओर पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। घटना के करीब आठ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। किशोरी द्वारा शौच के लिए ले जाया गया पानी का डिब्बा और पास ही पड़ी इंजेक्शन की शीशी भी पुलिस ने कब्जे मे ले ली है। पुलिस ने पीड़ित की बड़ी बहन से भी काफी देर तक पूछताछ की। समझा जा रहा है कि दुराचार से पहले किशोरी को नशीला इंजेक्शन दिया गया।