फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cottage fire Loss of thousands

झोपड़ी में लगी आग से  हजारों का नुकसान

Wed, 02 Nov 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां।
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां। Updated Wed, 02 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Cottage fire Loss of thousands
आग - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने गांव के ही दो लोगों पर जताया शक
विज्ञापन

 बेलरायां- तिकुनियां मार्ग पर स्थित गांव नयापुरवा में सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रह रही गरीब बेवा के घर में मंगलवार की रात किसी ने आग लगा दी, जिससे घर में रखा राशन समेत सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़िता ने गांव के ही दो लोगों पर शक जताते हुए थाना सिंगाही पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेलरायां- तिकुनियां मार्ग पर स्थित नयापुरवा गांव में सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रहने वाली बेवा जगराना ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार को अपनी झोपड़ी में सो रहीं थीं। आधी रात के करीब अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही वह किसी तरह से भागकर झोपड़ी के बाहर निकलीं और शोर मचाया। शोर शराबे पर जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरी झोपड़ी को चपेट में ले लिया। पीड़िता ने बताया कि इस अग्निकांड में राशन, कपड़ा, बर्तन, चारपाई समेत उसका सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़िता ने गांव के ही दो लोगों पर आग लगाने का शक जताते हुए थाना सिंगाही पुलिस को तहरीर दी है। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed