{"_id":"581b42a34f1c1bc1324377aa","slug":"contracted-bus-overturns-11-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंधित बस पलटने से 11 यात्री घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनुबंधित बस पलटने से 11 यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
bus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बिना डीएल बस चला रहा था एक पैर से विकलांग चालक
- लखीमपुर से शाहजहांपुर जा रही थी बस
- लालपुर चौराहा के पास हुआ हादसा
लखीमपुर से शाहजहांपुर जा रही गोला डिपो की अनुबंधित बस अचानक अनियंत्रित होकर पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर लालपुर चौराहा के पास एक पेट्रोल पंप के पास पलट गई। हादसे में बस चला रहा एक पैर से विकलांग चालक समेत 11 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एसओ फरधान तपेश्वर सागर ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी। हादसे की वजह स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है।
गोला डिपो की अनुबंधित बस गुरुवार की सुबह 11.30 बजे लखीमपुर डिपो से सवारियां भरकर शाहजहांपुर जा रही थी। बस में 30 यात्री सवार थे। पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर लालपुर चौराहा के आगे स्थित एक पेट्रोलपंप के पास चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और बस हाइवे से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना पाकर एसओ फरधान तपेश्वर सागर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और हादसे में घायल बस चालक विकलांग चंदन निवासी बंडा जिला शाहजहांपुर, शिव कुमार, उसकी चार वर्षीय पुत्री काजल निवासी सूबेदार थाना कल्याणपुर जिला फतेहपुर, राजो देवी निवासी लखपेड़ा, कोतवाली मोहम्मदी, गुड्डी देवी उर्फ नसरीन, उनके पति साजिद, पुत्र जानमोहम्मद निवासी मूड़ा कोतवाली गोला गोकर्णनाथ और गोला डिपो में तैनात रोडवेज कर्मचारी समा परवीन निवासी मोहल्ला प्यारेपुर कोतवाली सदर को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी। इसके अलावा भी कई लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। बस पलटने की सूचना पर एसडीएम सदर सैमुअल पाल, सदर कोतवाल दीपक शुक्ल घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उधर बस के परिचालक शाहजहांपुर निवासी इशरत हुसैन का कहना है कि हादसा स्टेयरिंग फेल होने से हुआ है। उन्होंने बताया कि बस चालक चंदन एक पैर से विकलांग था, बस मालिक ने उसे बस के चालक के छुट्टी पर जाने के कारण बुधवार से दो दिन के लिए भेजा था। उधर, बस चालक चंदन ने बताया कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। उसे बस मालिक ने दो दिन के लिए भेजा था।
अधिकारियों की लापरवाही यात्रियों पर भारी
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर डिपो से सवारियां भरकर शाहजहांपुर जा रही गोला डिपो की बस के पलट जाने के मामले में गोला डिपो के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते बस मालिक अपनी मर्जी से बसों को रूट पर संचालित कर रहे हैं और अप्रशिक्षित चालकों के हाथ में बस का स्टेयरिंग थमा देते हैं। बस पलटने के मामले में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।
विज्ञापन
गरुवार को लखीमपुर डिपो से 30 सवारियां लेकर गोला की ओर जा रही बस यूपी 31 टी 4418 के मामले में लापरवाही उजागर हुई है। ड्यूटी स्लिप पर चालक नीरज और परिचालक इशरत हुसैन का नाम दर्ज है, जबकि बस चंदन नाम का युवक चला रहा था। पुलिस की पूछताछ में चालक ने अपना नाम चंदन बताते हुए वाहन चलाने का लाइसेंस नहीं होने की बात स्वीकार की है।