{"_id":"56e856fb4f1c1b17478b456d","slug":"commenting-on-the-ongoing-controversy-in-the-case-of-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर टिप्पणी के मामले में बवाल जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाट्सएप पर टिप्पणी के मामले में बवाल जारी
ब्यूरो/बिजुआ।
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
एप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार सहित धरने पर बैठे दीपक
व्हाट्सएप पर कमेंट के विरोध में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पड़रिया तुला में दूसरे दिन फिर से विरोध शुरू हो गया। दीपक के अगुवाई में पड़रिया तुला के दर्जनों युवाओं एवं व्यापारियों ने टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम तक धरने के समर्थन में विश्व हिंदू परिषद के नेता एवं कवि भी पड़रिया पहुंचे। भीरा एसओ के समझाने के बाद लोग नही माने, धरने में शामिल लोगों की मांग है कि जब तक आरोपी युवक की गिरफ्तारी नही होती वह धरने से नही हटेंगे।
सोशल साइट पर पाकिस्तान के पक्ष में नारे लिखने वाले युवक के खिलाफ भीरा थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। विश्व हिंदू परिषद के सीतापुर प्रभाग के विभागीय मंत्री आचार्य संजय मिश्र एवं जिला मंत्री ब्रजेश पांडे के अलावा लखनऊ से कवि कनक तिवारी पहुंचे। धरना स्थल पर मय परिवार बैठे दीपक पांडेय ने कहा कि वह तब तक धरना नही खत्म करेंगे जब तक गिरफ्तारी नही हो जाती। पड़रिया तुला में बिगड़ रहे हालातों को देखकर फिलहाल पुलिस डेरा डाले है।