फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Code of Conduct violation Three of Sue

आचार संहिता उल्लंघन का तीन पर मुकदमा

Sun, 06 Dec 2015 11:29 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sun, 06 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
मझगईं परिक्षेत्र में बाइक जुलूस निकाल रहे तीन प्रधान प्रत्याशियों पर पुलिस ने  आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसओ केपी सिंह ने बताया कि मझगईं की महिला प्रत्याशी इरफाना बानो के पति अख्तर पुत्र हसन मोहम्मद, नौगवां के विष्णुपुर ग्राम पंचायत से प्रधानी चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी इसरार पुत्र दिलदार और भूमि सरन पुत्र जाली अपने तमाम समर्थकों के गांव में बाइक जुलूस निकालकर वोट मांग रहे थे।

जानकारी पर मझगईं चौकी इंचार्ज ऋषिदेव दलबल समेत वहां पहुंचे तो  प्रत्याशी और समर्थक भाग निकले। मिली बाइकों के टायरों की हवा निकाल दी गई और चौकी इंचार्ज की तहरीर पर तीनों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज  कर दिया गया है। चार्जशीट जल्द ही निर्वाचन आयोग को भेज  दी जाएगी। वहीं चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि आचार संहिता का पालन करवाना पुलिस की जिम्मेदारी है। शनिवार को भी पुलिस देवीपुर गजरौरा में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed