{"_id":"58a3165e4f1c1ba340d84bee","slug":"clashed-with-tractor-trolley-bus-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बस, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बस, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज।
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगबहादुरगंज नहर पुलिया के पास हुआ हादसा, तीन घायल भर्ती
प्रधानमंत्री की रैली से शामिल होकर लौट रहे थे, पुलिस ने बस को कब्जे में लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली में शामिल होकर वापस लौट रही एक प्राइवेट बस जंगबहादुरगंज नहर पुलिया के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक और उस पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां ट्रैैक्टर-ट्रॉली के चालक ने दम तोड़ दिया।
हादसा सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। सोमवार को लखीमपुर के जीआईसी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली थी। रैली से वापस जा रही एक प्राइवेट बस ने जंगबहादुरगंज नहर पुल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक पसगवां निवासी 32 वर्षीय नवाब अली और उस पर सवार दूबर मौलाना, मुकेश और अजीम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां नवाब अली की मौत हो गई। हादसे की सूचना से चालक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के घर वालों ने बताया कि नवाब अली अजबापुर चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर वापस लौट रहे थे।