{"_id":"8dd1976d213a506bc335bc8a6a87d3b6","slug":"church-on-the-occupied-land-plot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च की जमीन पर कब्जे की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चर्च की जमीन पर कब्जे की साजिश
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 18 Feb 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला काशीनगर में चर्च की जमीन पर कब्जा करने की साजिश के एक मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असेंबली आफ गॉर्ड चर्चराज लखनऊ निवासी पी मथाई, सुपरिटेंडेंट नार्दन रीजन ने बताया कि उनके अधिकार क्षेत्र उप्र और उत्तराखंड है। उनके मुताबिक लखीमपुर खीरी के काशीनगर मोहल्ले में स्थित चर्च की जमीन पर कब्जा करने की साजिश को लेकर राबर्ट जयराज जो असेंबली आफ गॉर्ड नार्थ इंडिया के जनरल सुपरिटेंडेंट हैं, उन्होंने काशीनगर निवासी सिल्वेस्टर मिलबर्ट को संस्था के विपरीत कार्य करने के कारण दिए गए अधिकार को निरस्त कर दिया है। इस बाबत सिल्वेस्टर को संस्था द्वारा सूचित भी कर दिया गया है। चूंकि सिल्वेस्टर की नीयत चर्च की जमीन पर खराब हो गई थी, इसलिए उन्होंने 30 दिसंबर 2015 को कूटरचित दस्तावेजों के जरिए उक्त जमीन को पतरस छाबील निवासी ग्राम और पोस्ट बड़ी सर्दी, तहसील कच्ची बाड़ा, जिला अलीराजपुर, मध्य प्रदेश को 21 वर्ष 11 माह के लिए छह हजार रुपये मासिक किराए पर लीज पर दे दिया। पता चला है कि दोनों मिलकर उक्त जमीन पर निर्माण कराने जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन