{"_id":"592589964f1c1b9154536381","slug":"chowk-in-charge-threatened-to-seek-justice-from-principal-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी ने धमकाया तो मांगा प्रमुख सचिव से न्याय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी प्रभारी ने धमकाया तो मांगा प्रमुख सचिव से न्याय
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 24 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पसगंवा थाना क्षेत्र का है मामला, 16 मई को धमकाने का आरोप
उचौलिया क्षेत्र निवासी एक पीड़ित युवक ने बुधवार को प्रमुख सचिव को ज्ञापन भेजकर चौकी प्रभारी पर एक मामले में सुलह न करने पर जेल भेज देने और चौकी पर बुलाकर रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने बताया कि इस मामले की सूचना थाने सहित एसपी कार्यालय पर दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पसगवां थाना क्षेत्र के गांव रामपुर ग्रंट निवासी सितेंद्र ली पुत्र फ्लोरियस ली ने प्रमुख सचिव को भेजे गए पत्र में लिखा है कि एक मामले को लेकर चौकी के दो सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उसने बताया कि इस मामले में चौकी प्रभारी उचौलिया सुलह का दबाव बना रहे हैं। सतेंद्र ने बताया कि चौकी प्रभारी ने 16 मई को चौकी पर बुलाया। आरोप लगाया कि सुलह करने के लिए कहने लगे, लेकिन जब मना किया तो अभ्रदता करते हुए जेब में रखे रुपये छीन लिए और सुलह न करने पर फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देने लगे। सतेंद्र का कहना है अब पुलिस के कोई कार्रवाई न किए जाने पर प्रमुख सचिव को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की मांग की है।