फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cheetah bike riders' by youths molesting girls

‘चीता बाइक’ सवार युवकों ने की छात्राओं से छेड़छाड़

Fri, 16 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 16 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cheetah bike riders' by youths molesting girls
eve teasing
शोर मचाने पर बाइक छोड़ भागे आरोपी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

कोचिंग पढ़ने जा रही तीन छात्राओं पर पुलिस की सरकारी चीता बाइक सवार तीन युवकों ने पहले पीछा कर फब्तियां कसीं, फिर उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्राओं ने दिलेरी दिखाई और संकटा देवी पुलिस चौकी के पास तीनों को घेरकर शोर मचाया, जिस पर आरोपी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। घर वालों ने बाइक सदर कोतवाली पुलिस को सौंपी और तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों में एक आरोपी पुलिस विभाग के मोटर विभाग शाखा में प्राइवेट मेकैनिक है, जबकि दो शहर के एक इंटर कॉलेज के छात्र हैं। पुलिस ने मैकेनिक को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर निवासी छात्राओं ने बताया कि सुबह कोचिंग पढ़ने जाती हैं। करीब 15 दिनों से पुलिस की चीता बाइक पर सवार तीन युवक उनका पीछा करते थे और फब्तियां कसते थे। गुरुवार की सुबह कोचिंग पढ़ने जा रहीं थीं। धर्मसभा इंटर कॉलेज के पास बाइक से तीन युवक आए और पीछा करने लगे। इस दौरान अश्लील फब्तियां कसीं। संकटा देवी पुलिस चौकी के पास छात्राओं ने दिलेरी दिखाई और बाइक घेर कर शोर मचाया। इस पर जब तक लोग मौके पर जमा होते आरोपी बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले। सूचना पर छात्राओं के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और बाइक लाकर कोतवाली पुलिस को सौंप दी। छात्राओं का कहना है कि आरोपी पुलिस की वर्दी में थे और ऊपर जैकेट पहन रखी थी। पीड़ित छात्राओं के पिता की ओर से पुलिस ने मोटर विभाग में कार्यरत प्राइवेट मिस्त्री थाना निघासन के गांव गोविंदनगर फार्म निवासी अमरेंद्र कुमार सिंह, गांव पुरैना निवासी दिलीप और राहुल के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने अमरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि अमरेंद्र मोटर शाखा से बाइक लेकर आया था। उसके गांव के पड़ोस के रहने वाले दीपक और राहुल मिल गए। जिस पर दोनों बाइक पर बैठ गए और शर्मनाक घटना की। उन्होंने बताया कि कॉलेज की यूनिफार्म में खाकी पैंट हैं। जैकेट पहने होने के कारण छात्राएं शर्ट नहीं देख सकीं। इसलिए सिपाहियों के सामने होने की बात आई। फिलहाल मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाले जा रहे हैं। प्राइवेट मैकेनिक 15 दिनों से कैसे और क्यों ले जा रहा था बाइक? इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मोटर शाखा का सिपाही सस्पेंड
लखीमपुर खीरी। पुलिस की चीता बाइक पर सवार होकर तीन युवकों द्वारा छात्राओं से की गई छेड़छाड़ के मामले में एसपी मनोज कुमार झा ने लापरवाही बरतने के मामले में मोटर शाखा के सिपाही कृष्ण मोहन को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने बताया कि मोटर विभाग की सभी गाड़ियों की चाबी सिपाही कृष्ण मोहन की निगरानी में रहती हैं। ऐसे में प्राइवेट मैकेनिक द्वारा चाबी ले जाने के मामले में सिपाही की लापरवाही सामने आई है, जिस पर उसे सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि छेड़छाड़ की वारदात में कोई भी पुलिसकर्मी शामिल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed