{"_id":"583d9d174f1c1b051cde6057","slug":"checking-took-place-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को भी हुई जगह जगह चेकिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगलवार को भी हुई जगह जगह चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
चौकसी
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के पटियाला स्थित नाभा जेल से फरार होने वाले कैदियों को खोजने के लिए इंडो-नेपाल बार्डर पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को भी चेकिंग जारी रही। पलिया में पुलिस ने तो महंगापुर और भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने जांच की।
गौरतलब है कि सोमवार को एएसपी ने दुधवा बैरियर के पास चेकिंग की थी। दूसरे दिन भी चेकिंग जारी रही और चंदनचौकी, गौरीफंटा कोतवाली पुलिस ने लोगों और वाहनों की जांच की। दोपहिया व चारपहिया वाहनों की सधन जांच की गई। महंगापुर संवाददाता के मुताबिक एसएसबी ने गदनियां मुख्यालय के आसपास संपूर्णानगर रोड पर वाहनों और यात्रियों की जांच की। उधर भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी ने नेपाल जाने आने वाले लोगों और वाहनों की गंभीरता से जांच की।