फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Charred to death married , dowry murder charges

विवाहिता की जलकर मौत, दहेज हत्या का आरोप

Fri, 27 Feb 2015 12:28 AM IST
निघासन/झंडी
निघासन/झंडी Updated Fri, 27 Feb 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Charred to death married , dowry murder charges
क्षेत्र के गांव मटहिया में एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। मृतका के पिता ने करोसीन छिड़कर आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगया है। मौके पर पहुंचे एसडीएम पीके सिंह, सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भिजवाया है। एसओ ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

झंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मटहिया निवासी लेखराम की 25 वर्षीय पत्नी मंजू ने गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे परिवार वालों की गैरमौजूदगी में अपने ऊपर केरोसीन छिड़कर कमरा बंद कर आग लगा ली। किसी तरह से धुंआ कमरे में उठता देखकर लोग वहां पहुंचे। किसी तरह से दरवाजा खोला। मंजू को बाहर निकला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को हुई।धौरहरा कोतवाली के गांव रमुआपुर निवासी मृतका के पिता सुरेश ने आरोप लगाया है कि करीब चार साल पहले उसने मंजू का विवाह किया था। शुरू से ही लेखराम समेत उसके परिवार के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके ऊपर केरोसीन छिड़कर आग के हवाले कर दिया। उधर लेखराम ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी। उसका इलाज लखीमपुर से चल रहा था। बीमारी के चलते उसने परिवार वालों की गैरमौजूदगी मेें यह कदम उठाया है। मृतका के डेढ़ साल की मासूम बेटी प्रिया उसके लिपटकर रो रही थी और उसे सोता समझकर उठाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed