Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crackdown on hotel operators; police issue notices

Kanpur News: होटल संचालकों पर शिकंजा, पुलिस ने थमाया नोटिस

Mon, 02 Nov 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on hotel operators; police issue notices
कानपुर। प्रणपत सिंहानिया को नशे की हालत में रखकर उनकी संपत्ति हड़पने के मामले में पुलिस ने अब दोनों होटल के संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को फजलगंज और स्वरूपनगर पुलिस की टीम होटल रीजेंटा और रॉयल क्लिफ पहुंची। दोनों होटलों के डायरेक्टर व जीएम को नोटिस देकर तीन दिन में अपना पक्ष रखने का अल्टीमेटम दिया है। दोनों होटलों से रजिस्टर का ब्यौरा और सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए।
विज्ञापन

27 अक्तूबर को कालपी रोड निवासी प्रणवपत सिंहानिया ने बिल्डर अनूप अस्थाना, उसके बेटे सुयश अस्थाना, बृजेंद्रनाथ मिश्रा उर्फ बेबी बिल्डर, मेडिकल स्टोर संचालक श्रीराम उर्फ रमित समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि इन लोगों ने दो साल तक उन्हें नशे की हालत में रखकर उनकी करीब 40 करोड़ की संपत्ति अपने नाम करवा ली थी। प्रणव ने बताया था कि उन्हें मई 2024 से अगस्त तक रॉयल क्लिफ और रीजेंटा होटल के अलग-अलग फ्लोर और कमरों में बंधक बनाकर रखा गया। इन्हीं होटलों में ही उनसे नशे की हालत में कोरे कागजों में लिखापढ़ी कराई गई।
विज्ञापन

प्रणव के इन्हीं आरोपों की जांच करने रविवार को पुलिस की दो टीमें दोनों होटलों में पहुंचीं। पुलिस का कहना है कि होटल संचालकों और बिल्डरों के बीच किसी आपसी संबंध के होने या न होने की जांच की जा रही है। आखिर क्या वजह थी कि प्रणवपत को इन्हीं दोनों होटलों में रखा गया। इसे भी जांच का प्रमुख बिंदु बनाया जा रहा है। बता दें कि प्रणवपत के मामले में 29 अक्तूबर को ऐसे ही आरोप वाली दूसरी प्राथमिकी नजीराबाद में भी कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने होटल प्रबंधन से जुड़े इन बिंदुओं पर शुरू की जांच
- आखिर आरोपी बिल्डरों ने इन्हीं दोनों होटलों को क्यों चुना।
- होटलों के दो साल पुराने सीसी कैमरे के फुटेज किस ओर इशारा कर रहे हैं।
- दोनों होटलों में प्रणव के लिए कौन-कौन लोग नशीला पदार्थ लेकर पहुंचते थे।
- होटल संचालकों और आरोपी बिल्डरों के बीच कब और कितनी बार फोन से बातचीत हुई।
- कोरे कागजों पर साइन कराने में किस अधिवक्ता ने भूमिका अदा की।
- होटलों के रजिस्टरों में किसके नाम की एंट्री है और किसने किस माध्यम से पेमेंट किया।


वर्जन
प्रणवपत के मुताबिक उन्हें होटल में ही रखकर उनसे न सिर्फ 40 करोड़ की संपत्ति हड़पी गई बल्कि सौ कोरे कागजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए। यही वजह है कि दोनों होटल संचालकों से पूछताछ की जाएगी। इसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
- रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed