फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard carcass found in Jyolikot

Nainital News: ज्योलीकोट में तेंदुए का शव मिला

Mon, 02 Nov 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 02 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Leopard carcass found in Jyolikot
ज्योलीकोट (नैनीताल)। ज्योलीकोट क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक तेंदुए का शव घनी झाड़ियों के बीच मिला। शव के कुछ हिस्से को जंगली जानवर खा चुके थे। वन विभाग के कर्मियों ने तेंदुए के शव को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक संत एंथोनी चर्च के पास स्थित कब्रिस्तान में सफाई कार्य कर रहे ईसाई समुदाय के लोगों ने तेंदुए के शव को देखा। समुदाय के लोग समाज के दिवंगत लोगों की याद में कल होेने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए साफ सफाई आदि कर रहे थे। तेंदुए का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद देर शाम वन कर्मियों ने शव को कब्जे में लिया। इस दौरान विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। रेंज कार्यालय से घटनास्थल मात्र आठ किलोमीटर दूरी पर था। इसके बावजूद कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जो गंभीर चिंता का विषय है। वन विभाग कर्मी कीपर रविंद्र जोशी, खीमानंद, चालक मनमोहन और नारायण पांडे ने तेंदुए के शव को बचाव केंद्र तक पहुंचाया। वन रेंज अधिकारी नितिन पंत ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि तेंदुए की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed