{"_id":"6ae797cd54fdd5c581044453","slug":"priyanshu-died-after-a-major-blood-vessel-in-his-neck-was-severed-during-a-dog-attack-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-187161-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कुत्तों के हमले में गर्दन की मुख्य रक्त वाहिका कटने से हुई प्रियांशु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कुत्तों के हमले में गर्दन की मुख्य रक्त वाहिका कटने से हुई प्रियांशु की मौत
विज्ञापन
- पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, कुत्तों के हमले में शरीर पर सिर से पैर तक मिले गंभीर घाव, अधिक खून के चलते आया शॉक
- गांव बेलड़ा जुनारदार निवासी प्रियांशु की मौत का मामला, कुत्तों के नोचने से हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
नागल। गांव बेलड़ा जुनारदार निवासी प्रियांशु (11) की मौत कुत्तों के झुंड के हमले में आई गंभीर चोट और अधिक खून बहने के कारण हुई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुत्तों के हमले में प्रियांशु के शरीर पर कई गहरे घाव हुए थे। गर्दन के दाहिने हिस्से में जबड़े के नीचे मुख्य रक्त वाहिका क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे रक्तस्राव हुआ और शरीर में खून की कमी होने के कारण शॉक की स्थिति बन गई।
बता दें कि शुक्रवार को बेलड़ा जुनारदार निवासी प्रियांशु पशुओं के लिए चारा लेने खेत गया था। शनिवार सुबह उसका शव लुकमान के खेत में मिला था। प्रथम दृष्टया कुत्तों के नोंचने की आशंका जताई गई थी। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रियांशु के शरीर पर सिर से लेकर पैर तक कई गंभीर चोटों का उल्लेख किया गया है। सिर के ऊपरी, सामने और दाहिने हिस्से में गहरे घाव मिले। गर्दन पर भी गंभीर चोट थी। इसके अलावा पीठ के दाहिने हिस्से से लेकर कूल्हे तक घाव पाए गए। पेट के निचले हिस्से, जांघ, दोनों हाथों और पैरों पर भी कई चोटें थीं। कुछ घाव इतने गहरे थे कि त्वचा के नीचे के ऊतक और मांसपेशियां तक क्षतिग्रस्त हो गई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि सभी गंभीर चोटें मौत से पहले लगी थीं। गर्दन की मुख्य रक्त वाहिका क्षतिग्रस्त होने से हुआ अधिक रक्तस्राव जानलेवा साबित हुआ। उधर, सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक रक्तस्राव और शॉक को मौत का कारण बताया गया है।
-- आवारा कुत्तों के हमलों ने फिर खड़े किए सुरक्षा पर सवाल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई चोटों की गंभीरता ने आवारा कुत्तों के हमलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों के सामने बच्चों और खेतों में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभाग को आवारा कुत्तों की समस्या पर ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
-- अहोई अष्टमी पर बेटे को याद कर रोई मां
अहोई अष्टमी पर जहां माताएं अपने बेटों की लंबी उम्र की कामना कर रही थीं, वहीं बेलड़ा जुनारदार निवासी रविंद्र के घर मातम रहा। बेटे को याद कर मां रोती रही। माता-पिता को उम्मीद थी कि बड़ा होकर बेटा उनका सहारा बनेगा।