{"_id":"58f368da4f1c1be07647086b","slug":"case-of-misuse-of-funds-on-ado-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत पर धन के दुरुपयोग का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीओ पंचायत पर धन के दुरुपयोग का केस
अमर उजाला ब्यूरो/ पलियाकलां
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीओ पंचायत पर धन के दुरुपयोग का केस
एडीओ पंचायत की तहरीर पर हुई कार्रवाई
ग्राम पंचायत मझगईं में अंत्येष्टि स्थल निर्मित होने के बाद भी नवीन अंत्येष्टि स्थल निर्माण का प्रस्ताव भेजने व इसके चयन होने के बाद मिले धन से आंशिक निर्माण के मामले में एडीओ पंचायत की तहरीर पर पुलिस ने तत्कालीन प्रभारी सहायक विकास पंचायत अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में शासकीय धन के दुरुपयोग की धाराएं लगाई गई हैं।
एडीओ पंचायत रामू अवस्थी ने दी गई तहरीर में कहा है कि जिला पंचायत राज अधिकारी के पत्र के तहत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी-प्रभारी विकास अधिकारी पंचायत बृजेंद्र कुमार यादव ने अपने कार्यकाल में ग्राम पंचायत मझगईं में पूर्व से अंत्योष्टि स्थल निर्मित होते हुए भी नए अंत्येष्टि स्थल निर्माण का ग्राम पंचायत मझगईं से प्रस्ताव कराकर भेजा था। जिसपर ग्राम पंचायत मझगईं में इसका चयन भी हो गया और धनराशि खाते में आ गई। इस राशि से आंशिक निर्माण भी करा दिया गया जो कि शासकीय धन का दुरुपयोग है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने इस मामले में शासकीय धन के दुरुपयोग की धारा के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।