{"_id":"590260aa6bfe7fb8eae715028b107884","slug":"campaign-full-of-sweet-shops-samples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर मिठाई दुकानों से भरे नमूने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभियान चलाकर मिठाई दुकानों से भरे नमूने
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने लगातार तीसरे दिन भी पलिया, मोहम्मदी और जेबीगंज में छापेमारी कर मिठाई और किराना दुकानों से नमूने भरे। टीम की कार्रवाई से बाजार में तमाम दुकानें बंद हो गईं। बाजार में भीड़ के चलते टीम को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा के नेतृत्व में टीम ने पलिया में चौधरी स्वीट्स से मिठाई के नमूने लिए। कमल ट्रेडर्स से वनस्पति तेल का नमूना लिया। मोहम्मदी में प्रदीप राठौर की दुकान से मिठाई, रूपेश किराना से बेसन के लड्डू, लालपुर गांव के पास तसरूल के दूध का नमूना भरा। जेबीगंज में टीम ने सुरेश किराना से डालडा, बृजेश चंद्र की दुकान से बर्फी का नमूना लिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, एमपी सिंह और वीएन सिंह समेत तहसीलदार शामिल रहे।
पलियाकलां। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, वीएन सिंह ने तहसीलदार राजू कुमार समेत पुलिस बल के साथ शहर में मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट, किराना आदि की दुकानों पर छापेमारी की। इससे हड़कंप मच गया और तमाम दुकानें बंद हो गईं। टीम ने शहर की एक मिठाई की दुकान से नमूना लिया है। टीम ने खुले सामान बेचने वालों को हिदायत दी है कि वह इसे खुला न बेचें।