फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Businessman murdered bodies dumped two people nominated

व्यापारी की हत्या कर शव फेंका, दो लोग नामजद

Mon, 11 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 11 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Businessman murdered bodies dumped two people nominated
हत्या - फोटो : अमर उजाला
भाई ने लगाया लेनदेन के कारण मार डालने का आरोप
विज्ञापन

नेपाल गए व्यापारी की साथियों ने ही हत्या कर दी और शव मोहल्ला सिंगहिया में नगर पालिका रोड के किनारे फेंक दिया। तहरीर में हत्या की वजह लेनदेन बताई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक नामजद और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। 
मोहल्ला काकूपुरियान निवासी 48 वर्षीय अनिल वाजपेयी उर्फ कुबेर की संपूर्णानगर रोड पर कब्रिस्तान के सामने पुष्टाहार की दुकान है। अनिल वाजपेयी के भाई विजय कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार को नगर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी रमेश गुप्ता और मोहल्ला बाजार निवासी महावीर के साथ उनके भाई घर से गए थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो वे लोग आरोपियों के घर गए और भाई के बारे में जानकारी ली, लेकिन दोनों ने साफतौर कुछ नहीं बताया, जिस पर उन्हें संदेह हुआ और पुलिस चौकी पर भाई के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद भाई की तलाश शुरू कर दी। रात दो बजे अनिल का लहूलुहान शव मोहल्ला सिंगहिया में रोड के किनारे पड़ा मिला। इस पर उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि दोनों आरोपियों से भाई अनिल का लेनदेन था। भाई भी लेनदेन होने और अदा न करने की जानकारी घर पर देते रहते थे। इसी के चलते हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई गई है। मृतक के सिर में पीछे, गले और हाथों की कलाइयों पर चोट के निशान मिले हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट लिखने से कतराती रही पुलिस
अनिल के साथियों संग नेपाल जाने की बात होने के कारण थाना पलिया पुलिस ने यह मामला गौरीफंटा का बताकर मुकदमा लिखने से इंकार कर दिया। बाद में मोहल्ला बाजार निवासी महावीर और इंद्रानगर निवासी रमेश गुप्ता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने इसमें महावीर और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के घर मचा कोहराम
कुबेर की मौत से घर में कोहराम मच गया है और पत्नी संध्या वाजपेयी, पुत्र हर्षित वाजपेयी, पुत्रियां जूही, अंशिका, आशी, भाई अतुल वाजपेयी का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी का तो बच्चों को लेकर और भी बुरा हाल है और आंखों से आंसू रुक नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed