{"_id":"579cea1d4f1c1b1c1521efcf","slug":"budnpur-stealing-cash-and-jewelery-worth-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढनापुर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुढनापुर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/महेवागंज।
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मौके पर भी नहीं गई पुलिस
गांव बुढनापुर के एक घर में घुसे चोर सोने चांदी के जेवर और लाखों रुपये का पार कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मौका ए वारदात पर जाने की जरूरत भी नहीं समझी।
गांव निवासी प्रह्लाद ने बताया कि शुक्रवार की रात दीवार फांदकर चोर घर मे घुस आए और कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ दिया। चोर उसमे से सोने की मांगबेंदी, मटरमाला, कुंडल, झुमकी, अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पायल, कमर बंद के अलावा कीमती बटुला और साइकिल समेत लाखों का माल पार कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह घर वालों को हुई। भुक्तभोगी ने करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चोरी हो जाने की बात पुलिस को बताई है। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर महेवागंज चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मौके पर तक जाने की जरूरत नहीं समझी। इससे ग्रामीणों मे रोष है।