{"_id":"594533d14f1c1bec2e8b462c","slug":"btech-student-found-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक के छात्र ने लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक के छात्र ने लगा ली फांसी
फरधान।
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सिकटिहा गांव निवासी एक 19 वर्षीय युवक ने शुक्रवार की रात घर के बाहर छप्पर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक लखनऊ के एक स्कूल में बीटेक का छात्र था।
युवक बुधवार की शाम को लखनऊ से घर आया था। बताते हैं कि उसने घर वालों से खर्च के लिए पैसे मांगे थे। पिता ने अभी पैसा न होने की वजह से कहकर बाद में देने को कहा था। इससे वह नाराज हो गया। शुक्रवार की रात को खाना खाने के बाद वह घर के बाहर लेट गया। सुबह जब उसके पिता सोकर उठे तो उसे छप्पर की बल्ली में लटकता हुआ देखा। इससे घर में चीखपुकार मच गई। घर वालों ने प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। उधर एसओ शिवानंद यादव ने जानकारी होने से इंकार किया है।