फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BSP Booth assassinated President after beating stabbed Godkr

बसपा बूथ अध्यक्ष की पिटाई के बाद चाकुओं से गोदकर हत्या

Sun, 17 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शारदानगर (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/शारदानगर (लखीमपुर खीरी)। Updated Sun, 17 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
BSP Booth assassinated President after beating stabbed Godkr
bsp - फोटो : amar ujala
चीखती रही मां, नहीं पहुंची पुलिस, मिली लाश
विज्ञापन

घर के सामने से उठा ले गए थे हत्यारोपी
पुलिस बोली, पुरानी रंजिश में की गई हत्या, घर वालों ने किया इंकार 
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को शव देने से किया इंकार, बाद में माने 

शौच करने निकले गांव भंगहा निवासी 25 वर्षीय रामकुमार गौतम को रविवार की सुबह 7.30 बजे कुछ लोग घर के सामने से ही अगवा कर गन्ने के खेत में ले गए। जहां उसकी जमकर पिटाई कर हाथ-पैर की नसेें काट दीं और चाकुओं से गोद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर मृतक की मां महदेई ने बेटे को उठाकर ले जाते लोगों को देख लिया था, वह चीखती रही, चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार यादव को भी सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। हालांकि चौकी इंचार्ज ने 8.30 बजे सूचना मिलने की बात कही। परिवार वालों ने एसपी से भी कहा कि पुलिस जल्द आ जाती तो रामकुमार की जान बच सकती थी। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों को नामजद किया है। मृतक बसपा का बूथ अध्यक्ष था। पुलिस का कहना है कि साल भर पहले आरोपी पक्ष से रामकुमार पक्ष का संघर्ष हुआ था, इसी रंजिश को लेकर उसकी हत्या की गई। वहीं, परिवार वाले किसी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। इसी क्रम में मौके पर पहुंची पुलिस को घर वालों ने शव भी नहीं उठाने दिया। बाद में पुलिस बल के साथ पहुंचे सदर कोतवाल के इस आश्वासन पर कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी, परिवार वालों ने शव सौंप दिया।
गांव भंगहा निवासी गिरवर गौतम ने बताया कि उनका पुत्र रविवार की सुबह करीब सात बजे शौच के लिया गया था, लेकिन घर के सामने ही घात लगाए बैठे पड़ोसी गांव नौधन निवासी कौशल पंडित, स्वतंत्र, जगदीश, छोटकन्नू, राजेश यादव आदि ने उनके पुत्र को अगवा कर लिया और करीब एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में उठाकर ले गए। जहां उसकी पहले पिटाई की। बाद में चाकुओं से हाथ-पैरों की नसें काट दी। इसके अलावा शरीर पर भी कई वार किए। पिटाई करने की जानकारी पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें मोबाइल पर दी। जिस पर पुलिस को सूचना देकर वह लोग परिवार के कई सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसके पुत्र को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले। जब तक वह रामकुमार गौतम को उठाकर घर लाते। इससे पहले उसने दम तोड़ दिया। मृतक की मां महदेई का कहना था कि चौकी इंचार्ज को तुरंत ही सूचना दे दी गई थी, अगर वह समय से आ जाते तो रामकुमार की जान बच सकती थी। इधर, सूचना पर सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय और शारदानगर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिवार वाले उलझ गए और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही शव देने पर अड़ गए। इसी बीच क्यूआरटी समेत तमाम पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने किसी तरह गुस्साए लोगों को समझाबुझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बसपा बूथ अध्यक्ष की पिटाई के बाद चाकुओं से गोदकर हत्या का मामला
रामकुमार को सरेआम उठा ले गए पर नहीं बोला कोई
लखीमपुर खीरी। गांव भंगहा में सुबह 7.30 बजे घर के सामने से ही दलित रामकुमार गौतम को लोग उठा ले गए। मां ने देखा और बेटे को बचाने के लिए चीखती भी रही, लेकिन कोई भी बचाने आगे नहीं आया। जब तक घर वाले दौड़े और पता लगाया, तब तक बमुश्किल 10 मिनट में ही रामकुमार को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं इस बात की भी चर्चा रही कि कोई आगे आता तो शायद रामकुमार की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे बाद पहुंची पुलिस
सुबह साढ़े सात बजे की घटना और तत्काल सूचना के बाद भी चौकी इंचार्ज शारदानगर करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे। इससे पीड़ितों में काफी नाराजगी थी। 
एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा
एसपी अखिलेश चौरसिया, सीओ सिटी एमपी सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह मृतक के घर पहुंचे और परिवार वालों से घटना के बाबत जानकारी ली। एसपी ने घर वालों को ढाढ़स बंधाते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
दो भाइयों में छोटा था मृतक 
मृतक रामकुमार गौतम दो भाइयों में छोटा था। वह अपने बड़े भाई बहादुर और पिता के साथ खेतीबाड़ी में भी हाथ बंटाता था। रामकुमार की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  
नामे महाराज ने घर पहुंचकर बंधाया ढाढ़स 
बूथ अध्यक्ष की हत्या की सूचना से बसपा कार्यकर्ताओं में रोष है। बसपा नेता शशिधर मिश्र उर्फ नामे महाराज मृतक के घर पहुंचे और परिवार वालों से घटना के बावत जानकारी ली। उन्होंने रोते-बिलखते परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया।
ये थी पुरानी रंजिश 
पुलिस के मुताबिक पड़ोसी गांव नौधन निवासी कौशल पंडित और रामकुमार गौतम का बिरादरी के किसी व्यक्ति के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। साल भर पहले रामकुमार की बिरादरी के कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमलाकर कौशल पंडित को घायल कर दिया था। जिसकी जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। हालांकि इस मामले में रामकुमार गौतम को आरोपी नहीं बनाया गया था। चूंकि हमला रामकुमार गौतम के घर के बाहर हुआ था इसलिए कौशल पंडित पक्ष के लोगों को आशंका थी कि रामकुमार गौतम के इशारे पर ही हमला किया गया था। पुलिस के मुताबिक इसी रंजिश में रामकुमार गौतम की हत्या की गई। इधर मृतक के पिता गिरवर गौतम का कहना है कि उनके बेटे से किसी की रंजिश नहीं थी। पिछले साल हुई घटना में भी उसका और उसके बेटे का कोई हाथ नहीं था। 
अंतिम संस्कार के लिए दिए 10 हजार
बसपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर जाकर पीड़ित परिवार वालों से मिले, जहां उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी।

राजनीतिक रंजिश के चलते बसपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। मामले की सूचना आलाकमान को दे दी गई है। मृतक के परिवार वालों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

- अजय चौधरी, जिलाध्यक्ष बसपा

मृतक के पिता की ओर से छह लोगों के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
- दिनेश कुमार यादव, प्रभारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी शारदानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed