फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brown sticks out in the two villages, dozens injured

भीरा के दो गांवों में चली लाठीं, दर्जन भर घायल

Wed, 23 Mar 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/बिजुआ।
ब्यूरो/बिजुआ। Updated Wed, 23 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
महेशापुर एवं मुड़िया हेमसिंह गांव में हुआ दो पक्षों में झगड़ा
विज्ञापन

होली के त्योहार पर शराब लोगों के सिर पर खूब चढ़कर बोली। शराब ने दो गांवों में बवाल करा दिया, जिसमें करीब चार महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।
भीरा थाना इलाके के महेशापुर गांव में होली के दिन दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। पहली घटना महेशापुर गांव की है। महेशापुर गांव का राजेश सुबह से शराब के नशे में धुत घूम रहा था। आरोप है कि राजेश शराब के नशे में गांव के ही अमित के परिवार वालों को गाली दे रहा था, अमित ने राजेश को गाली देने से मना किया, इसे लेकर दोनों के बीच में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। झगड़े में दोनों पक्ष की ओर से लाठी डंडे निकल आए। अमित के मुताबिक राजेश के साथ आए उनके भाई और साथियों ने धारदार हथियार से उनकी ताई विमलेश के सिर पर वार कर दिया, वहीं अमित का सिर भी फट गया। वहीं राजेश के भाई राकेश के मुताबिक अमित के घरवाले राजेश को पीट रहे थे, जिसे बचाने पहुंचे उनकी मां कलावती, बहन सुषमा एवं अनीता के अलावा पड़ोसी वीरेंद्र एवं धर्मेंद्र घायल हुए हैं। पुलिस ने अमित की तहरीर पर राजेश के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है, एसओ ब्रजराज यादव ने कहा कि दूसरे पक्ष की तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

दूसरी घटना मुड़िया हेमसिंह गांव की है, बताते हैं कि मुड़िया निवासी महेश कुमार गांव के प्रमोद के घर शराब खरीदने चला गया, प्रमोद ने कहा कि उसके वहां शराब नही बिकती, वहीं घर पर शराब लेने आने के बाबत दोनों में झगड़ा होने लगा। प्रमोद के मुताबिक विवाद के दौरान ही करीब दो दर्जन से अधिक लोग उसके घर पर महेश की तरफ से झगड़ने आ गए। झगड़े में प्रमोद के सिर और चेहरे पर चोटें आईं हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed