फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brother said, coming into the depression Kamal had committed suicide

भाई बोला, डिप्रेशन में आकर  कमल ने की थी आत्महत्या

Tue, 07 Mar 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 07 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Brother said, coming into the depression Kamal had committed suicide
फांसी - फोटो : अमर उजाला
- पॉलिटेकिनक के छात्र ने सोमवार को लगाई थी फांसी 
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की हुई पुष्टि

बहेड़ी (बरेली) के गांव जसनपुर निवासी 21 वर्षीय राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र कमल गंगवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मंगलवार हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। मृतक के भाई का कहना है कि छोटे भाई ने पेपर ठीक न होने के चलते डिप्रेशन में आकर आत्महत्या की है।

ज्ञात हो कि बहेड़ी के जसनपुर निवासी कमल गंगवार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्लॉस्टिक मोल्डिंग टेक्नालॉजी के फाइनल सेमेस्टर का छात्र था और अपने क्लास मेट बदायूं जिले के उझानी निवासी रॉबिन सिंह के साथ नौरंगाबाद में किराए पर रहता था। सोमवार की सुबह उस समय कमल गंगवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के भाई सुनील का कहना है कि जनवरी में हुई परीक्षा में कुछ पेपर ठीक नहीं हुए थे, तभी से उनका भाई डिप्रेशन में था। इसी के चलते भाई ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने किसी लड़की से बात होने की बात को साफ इंकार कर दिया। सीओ सिटी ने बताया कि परिवार के लोग पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर चले गए हैं। पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए कोई तहरीर भी नहीं दी है। उन्होंने बताया कि छात्र की मौत हैंगिंग से होने की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि छात्र की हैंगिग से मौत हुई है। परिवार के लोगों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया। मामले की तहरीर भी नहीं दी और शव लेकर चले गए हैं, अगर परिवार वाले कोई तहरीर देते हैं तो पुलिस कॉल डिटेल आदि खंगालकर मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed