फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brother killed in land dispute

जमीन के विवाद में भाई को मार डाला

Mon, 16 Feb 2015 10:45 PM IST
निघासन/बम्हनपुर (खीरी)
निघासन/बम्हनपुर (खीरी) Updated Mon, 16 Feb 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Brother killed in land dispute
क्षेत्र के गांव गंगापुरवा में सोमवार की शाम जमीन के विवाद में सगे भाई ने अपने घर वालों के साथ मिलकर मंझले भाई की धारदार हथियारों से हत्या कर दी और सभी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने आरोपियों को शीघ्र पकड़ने का आदेश दिया है। मृतक के बेटे ने अपने चाचा- चाची और चचेरे भाई और दो बहनों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे सतीश ने बताया कि गांव के उत्तर में गेहूं का खेत है। गेहूं की फसल में चूहे अधिक होने के कारण उसके पिता रामजीवन सोमवार की शाम करीब पांच बजे चूहा मार दवा रखने गए थे। सतीश भी उस खेत के पड़ोस में जुती पड़ी जमीन को बराबर करने के लिए गया था। उस समय उसके चाचा कैलाश और परिवार के लोग बरसीम वाले खेत में खड़े थे। सतीश खेत बराबर करने के लिए चला गया। इसी बीच रामजीवन को अकेला देखकर कैलाश आदि ने उसे मारने के लिए दौड़ाया। अपनी तरफ आता हुआ देखकर रामजीवन भागने लगा। रामबहादुर के गन्ने के खेत के पास रामजीवन को पकड़कर हमलावरों ने उनके सीने, पेट और गर्दन पर कई प्रहार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर सतीश भी वहां पहुंच गया। हमलावर उसे आता हुआ देखकर भाग निकले। सतीश ने बताया कि उनका चाचा कैलाश के साथ जमीनी को लेकर विवाद कई सालों से चल रहा है, जिसके चलते ही पिता की हत्या की गई। एसओ आरके यादव ने बताया कि मृतक रामजीवन के बेटे सतीश ने चाचा कैलाश, चाची कांति देवी, चचेरे भाई अंकित, बहनों टुनटुनिया, गंगात्री के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जमीन के विवाद के चलते वर्षाें से सुलग रही थी चिंगारी
निघासन।  धरमापुर के मजरा गंगापुरवा निवासी मृतक रामजीवन तीन भाई हैं। बड़ा भाई प्यारेलाल, मंझला मृतक रामजीवन और छोटा कैलाश है। आरोप है कि कैलाश ने पिता बाबूराम को बहला-फुसालकर अपने नाम तीन बीघा जमीन कई साल पहले बैनामा करा ली थी। इस बात को लेकर भाइयों में विवाद रहता था। सात साल पहले पिता की मौत के बाद बची साढ़े 12 बीघा जमीन तीनों भाइयों के नाम आ गई। इस पर प्यारेलाल और रामजीवन ने ऐतराज जताया। तीनों भाई आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इसी को लेकर कैलाश ने मंझले भाई रामजीवन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
रामजीवन की हत्या से उसकी पत्नी कोकिला, बेटा सतीश, पुत्री खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। रामजीवन के बड़े भाई प्यारे ने बताया कि कैलाश ने करीब पांच दिन पहले उसे भी मौत के घाट उतारने की धमकी दी थी।  बताया जाता है कि प्यारे लाल और रामजीवन के दबाव बनाने पर कई बार पंचायत हुई, लेकिन कैलाश ने जमीन देने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed