फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Broken Rifle

सिपाहियों से छीना- झपटी, रायफल टूटी

Fri, 23 Jan 2015 08:16 PM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Fri, 23 Jan 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
Broken Rifle
मोहम्मदी क्षेत्र में बरबर की ओर से आ रही भैंस लदी मैजिक को रामपुर मिश्र गांव के पुलिस पिकेट पर तैनात सिपाहियों ने रोक लिया। चेकिंग के दौरान भैंस मालिक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें छीना-झपटी के दौरान एक सिपाही की रायफल की बट टूट गई।
विज्ञापन

पालचक गांव निवासी हनीफ का आरोप है कि पुलिस पिकेट पर तैनात सिपाहियों ने उससे सुविधा शुल्क की मांग की, न देने पर उनके साथ मारपीट की। हनीफ का कहना था कि वह अपनी भैंस लेकर जा रहा था, जिसे सिपाहियों ने रोककर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान ही एक सिपाही के रायफल की बट टूट गई। वहीं सिपाहियों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चेकिंग के दौरान मैजिक रोके जाने पर उसमें सवार लोगों ने चेकिंग करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए धमकाते हुए मारपीट की, जिसमें उनकी रायफल की बट टूट गई। सिपाहियों के मुताबिक पिकेट पर हनीफ और उसके साथियों ने काफी देर तक हंगामा किया। इधर सीओ अवनीश्वर चंद्र का कहना है कि भैंस चोरी का मामला संज्ञान में है। मारपीट की कोई जानकारी नहीं है। वहीं कोतवाल सीबी सिंह ने पूरे मामले की जानकारी से इंकार करते हुए जांच करने की बात कही है। अभी तक दोनों पक्षों में किसी की रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed